जब हम कार खरीदने जाते हैं, तो माइलेज और स्पेस के अलावा कार के फीचरों को अहमियत देते हैं। वहीं अब कार निर्माता कंपनियों भी ग्राहकों को लुभाने के लिए नए फीचर लॉन्च कर रहे हैं, जो अभी तक महंगी सेडान कारों में ही आते थे। जानिए ऐसे 10 फीचरों के बारे में, जो अब मिल रहे हैं सस्ती कारों में...
इन सस्ती कारों में आ रहे हैं 10 ‘लग्जरी’ फीचर, जानकर हो जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्व गाइडेंस
हुंडई मोटर्स अपनी कारों वर्ना और क्रेटा में यह फीचर देती है। इस फीचर को एक्टिवेट करने के बाद जैसे ही ड्राइवर सड़क के कर्व पर पहुंचता है, तो यह रोड पर कर्व होने की आडियो वॉर्निंग देता है। इस फीचर का फायदा पहाड़ी रास्तों पर मिलता है, जहां मोड़ ज्यादा होते हैं और कोहरा छाया रहता है, साथ ही सड़कों के बारे में ज्यादा अंदाजा नहीं होता। वहीं ऑनबोर्ड नेविगेशन सिस्टम ना भी इस्तेमाल कर रहे हों, तो भी यह फीचर काम करेगा।
वॉक अवे लॉक
रेनो की केनो केप्टर में यह फीचर मिलता है। जैसा कि नाम से स्पष्ट है कि जैसे ही आप कार से दूर जाएंगे, यह फीटर काम करना शुरू कर देगा। अक्सर कार पार्क करने के बाद लोग कार लॉक करना भूल जाते हैं, वहीं यह फीचर कार को ऑटोमैटिकली बंद कर देगा। लेकिन यह फीचर तभी काम करेगा, जब कार की चाबी जेब में रखी हो।
इमरजेंसी असिस्टेंस सिस्टम
इस फीचर के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन फोर्ड कंपनी अपनी इकोस्पोर्ट में यह फीचर देती है। अगर अचानक आपकी कार का एक्सीडेंट हो जाए और यह फीचर ऑन हो तो इसका ऑनबोर्ड इमरजेंसी असिस्ट सिस्टम को तुरंत पता चल जाता है और यह ऑटोमैटिकली इमरजेंसी सर्विसेज को कॉल कर देता है। यह फीचर तभी काम करेगा, जब आपका फोन ऑनबोर्ड मल्टीमीडिया सिस्टम से कनेक्ट हो। खासतौर पर किसी सुनसान रोड पर गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाए, तो यह फीचर बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
यूवी कट ग्लासेज
जैसा कि नाम से स्पष्ट है कि यह खास प्रकार का एक फीचर है, जो फैक्ट्री फिटेड विंडो ग्लासेज के साथ आता है। मारुति अपनी बी प्लस सेगमेंट की हचबैक कार सुजुकी बलेनो में यह फीचर देती है। ज्यादा तापमान में इस फीचर का असली फायदा नजर आता है। गर्मी में खासतौर पर जब सरकार ने टिंटेड फिल्म्स पर बैन लगा रखा है, यह फीचर बेहद काम आता है।