{"_id":"5cf262fabdec2207103590a7","slug":"woman-spends-26-lakhs-rupees-on-just-chocolates-in-one-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला ने 26 लाख रुपये की खरीदी ऐसी चीज, अब काटने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
महिला ने 26 लाख रुपये की खरीदी ऐसी चीज, अब काटने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 01 Jun 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमतौर पर लोगों को 26 लाख रुपये कमाने में सालों लग जाते हैं। इन पैसों को खर्च करना तो दूर की बात है, लोग और पैसे बचाने में ही अपनी जिंदगी गुजार देते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक महिला ऐसी भी है, जिसने महज एक दिन में 26 लाख रुपये खर्च कर दिये। अब हालत ये हो गई है कि उसे अदालत को चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
2 of 5
इंटरनेशनल बैंक ऑफ अजरबैजान
- फोटो : Social media
महिला का नाम जमीरा हजियेव बताया जा रहा है। द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक भ्रष्टाचारी बैंकर जहांगीर हजियेव (57) की पत्नी है, जो भ्रष्टाचार के आरोप में 15 साल जेल की सजा काट रहा है। वह इंटरनेशनल बैंक ऑफ अजरबैजान का पूर्व अध्यक्ष था।
3 of 5
हैरोड्स चॉकलेट्स
- फोटो : Social media
द टेलीग्राफ के मुताबिक, महिला ने लंदन के एक लग्जरी डिपार्टमेंटल स्टोर हैरोड्स से करीब 26 लाख रुपये के चॉकलेट खरीदे। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस स्टोर में एक चॉकलेट की डिब्बे की कीमत करीब 53 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
अपनी चॉकलेट की लालसा को संतुष्ट करने के अलावा, महिला ने हैरोड्स खिलौना विभाग से करीब 8 करोड़ 82 लाख रुपये के खिलौने, आभूषण डिजाइनर बाउचरन और कार्टियर से करीब 50 करोड़ रुपये की ज्वैलरी भी खरीदी है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
हालांकि अब महिला की असाधारण जीवनशैली ने उसे भारी संकट में डाल दिया है। दरअसल महिला की आय का स्रोत जानने के लिए राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) ने जांच शुरू कर दी है। अदालत ने महिला से पूछा है कि उसकी आय का स्रोत क्या है कि वह इतने पैसे खर्च कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।