फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला ने 26 लाख रुपये की खरीदी ऐसी चीज, अब काटने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर

Sat, 01 Jun 2019 05:33 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 01 Jun 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
Woman Spends 26 Lakhs Rupees On Just Chocolates In One Day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

आमतौर पर लोगों को 26 लाख रुपये कमाने में सालों लग जाते हैं। इन पैसों को खर्च करना तो दूर की बात है, लोग और पैसे बचाने में ही अपनी जिंदगी गुजार देते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक महिला ऐसी भी है, जिसने महज एक दिन में 26 लाख रुपये खर्च कर दिये। अब हालत ये हो गई है कि उसे अदालत को चक्कर काटने पड़ सकते हैं। 

Woman Spends 26 Lakhs Rupees On Just Chocolates In One Day
इंटरनेशनल बैंक ऑफ अजरबैजान - फोटो : Social media

महिला का नाम जमीरा हजियेव बताया जा रहा है। द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक भ्रष्टाचारी बैंकर जहांगीर हजियेव (57) की पत्नी है, जो भ्रष्टाचार के आरोप में 15 साल जेल की सजा काट रहा है। वह इंटरनेशनल बैंक ऑफ अजरबैजान का पूर्व अध्यक्ष था। 

Woman Spends 26 Lakhs Rupees On Just Chocolates In One Day
हैरोड्स चॉकलेट्स - फोटो : Social media

द टेलीग्राफ के मुताबिक, महिला ने लंदन के एक लग्जरी डिपार्टमेंटल स्टोर हैरोड्स से करीब 26 लाख रुपये के चॉकलेट खरीदे। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस स्टोर में एक चॉकलेट की डिब्बे की कीमत करीब 53 हजार रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman Spends 26 Lakhs Rupees On Just Chocolates In One Day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

अपनी चॉकलेट की लालसा को संतुष्ट करने के अलावा, महिला ने हैरोड्स खिलौना विभाग से करीब  8 करोड़ 82 लाख रुपये के खिलौने, आभूषण डिजाइनर बाउचरन और कार्टियर से करीब 50 करोड़ रुपये की ज्वैलरी भी खरीदी है। 

विज्ञापन
Woman Spends 26 Lakhs Rupees On Just Chocolates In One Day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

हालांकि अब महिला की असाधारण जीवनशैली ने उसे भारी संकट में डाल दिया है। दरअसल महिला की आय का स्रोत जानने के लिए राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) ने जांच शुरू कर दी है। अदालत ने महिला से पूछा है कि उसकी आय का स्रोत क्या है कि वह इतने पैसे खर्च कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed