सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस वायरल पोस्ट के बारे में जानकर आप हैरान तो होंगे ही साथ-साथ हंस-हंस कर लोटपोट भी हो जाएंगे। दरअसल, हैम्पशायर की 21 वर्षीय लिली हेंस के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान में डाल दिया है।
प्रेमी के घर कपड़े छोड़ गई थी लड़की, एक्स-ब्वॉयफ्रेंड की मां की हरकत हो गई वायरल
बता दें कि, लिली और उनके ब्वॉयफ्रेंड के बीच में काफी समय से सबकुछ सही चल रहा था लेकिन अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। हालांकि, लिली अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड के घर पर एक महीने पहले अपनी ब्लैक रंग की ड्रेस छूट गई थी। दोनों के बीच ब्रेकअप के बाद से कोई बातचीत नहीं होती थी।
डेली मेल ऑनलाइन के मुताबिक, लिली का ब्वॉयफ्रेंड उसके रहते हुए किसी और को डेट करने लगा था। जिसके चलते दोनों के बीच में ब्रेकअप की नौबत आ गई थी। लिली और उसके एक्स-ब्वॉयफ्रेंड के बीच दिलचस्प मोड़ तब आ गया जब लिली ने ट्विटर पर एक पोस्ट डालते हुए एक फोटो शेयर की।
बताजा जा रहा है कि लिली लिली फेसबुक पर कुछ चेक कर रही थीं, अचानक एक्स-ब्वॉयफ्रेंड की मां की फोटो सामने आ गई। जिसको देखकर लिली के होश उड़ गए। उसने देखा कि वही ड्रेस लड़के की मां ने पहनी हुई थी, जो लिली ने अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड के घर पर छोड़ दी थी।
ट्विटर पर लिली ने पूरी स्टोरी शेयर की है जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। लिली ने ट्विटर पर अपनी ड्रेस पहने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड की मां की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि ब्रेकअप होने से पहले मेरी काले रंग की ड्रेस मेरे एक्स- ब्वॉयफ्रेंड के घर छूट गई थी। अब उसकी मां नाइट आउट के लिए वहीं ड्रेस पहन रही हैं।
I shagged someone and left my dress round there, now there mums started wearing it on nights out, confused