जेड स्मिथ नाम की महिला ने ब्लडी मैरी ड्रिंक बनाने के लिए जब एल्डी से टमाटर के जूस का कैन खरीदा तो उन्हें क्या मालूम था कि डिब्बा में से ऐसी डरावनी चीज निकलेगी।
एल्डी पूरी दुनिया में मशहूर सुपरमार्केट चेन है। अभी कुछ दिन पहले एक लड़की ने यहां से केले खरीदने के बाद उसमें मरा हुआ मेंढक होने की शिकायत की थी।
वह कहती हैं, "मैंने जब डिब्बा खोला तो मुझे लगा कि उसमें कुछ है। उसे हिलाने पर ऐसा लग रहा था कि उसमें कुछ ठोस चीज है। जब मैंने डिब्बा खोला तो मेरे होश उड़ गए। डिब्बे के अंदर एक भ्रूण था।"
जेड ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम की वह किसका भ्रूण था लेकिन वह किसी भ्रूण जैसा ही लग रहा था। इसके लिए उन्होंने एल्डी को एक शिकायत पत्र भी लिखा और इसकी जांच की मांग की।
जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि यह एक किस्म का फंगस था। यह फंगय डब्बे में हवा लगने की वजह से हो गया था और अपने आकार के कारण यह फंगस लग रहा था।