Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Woman bought a Artificial diamond ring for rs 850 but after 33 years the reality was very shocking
{"_id":"5c5d8329bdec224b6e13a238","slug":"woman-bought-a-artificial-diamond-ring-for-rs-850-but-after-33-years-the-reality-was-very-shocking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला ने 850 रुपये में खरीदी थी नकली हीरे की अंगूठी, 33 साल बाद हकीकत जान चकरा गया दिमाग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
महिला ने 850 रुपये में खरीदी थी नकली हीरे की अंगूठी, 33 साल बाद हकीकत जान चकरा गया दिमाग
ब्रिटेन की रहने वाली एक महिला को हीरे की अंगूठी पहनने का बहुत शौक था, लेकिन उसके पास उतने पैसे नहीं थे कि वो हीरे की अंगूठी खरीद सके। इसलिए उसने मार्केट से एक ऐसी अंगूठी खरीदी जो दिखने में हीरे की तरह ही लगती थी। करीब 33 सालों तक महिला उस अंगूठी को पहनी रही, लेकिन एक दिन जब उसे अंगूठी की सच्चाई पता चली तो उसका दिमाग ही चकरा गया।
2 of 5
Debra Goddard Diamond ring
- फोटो : Jon Bond- The Sun
हीरे की अंगूठी पहनने की चाहत में डेब्रा गॉडर्ड (55) नामक महिला ने मार्केट से महज 850 रुपये में हीरे जैसी ही दिखने वाली अंगूठी खरीदी थी। करीब 33 सालों के बाद महिला के दिमाग में अचानक पता नहीं क्या आया कि उसने वो अंगूठी बेचने की सोची। इसके लिए उसने एक व्यक्ति से संपर्क किया।
3 of 5
Debra Goddard Diamond ring
- फोटो : Jon Bond- The Sun
उस व्यक्ति ने अंगूठी देखने के बाद महिला से उसे बेचने का कारण पूछा। इसपर महिला ने बताया कि वो करीब 33 सालों से ये अंगूठी पहन रही है और अब वो अंगूठी में लगे नकली नग की वजह से उसे बेचना चाह रही है। यह सुनते ही उस व्यक्ति ने महिला को जो बताया, उसे सुनकर उसे बेहोश होते-होते बची।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Debra Goddard
- फोटो : Jon Bond- The Sun
व्यक्ति ने महिला को बताया कि वो जिस अंगूठी को नकली समझ कर पहन रही है, हकीकत में वो एक असली हीरे की अंगूठी है। उसने बताया कि ये अंगूठी 26.27-k कैरट डायमंड से बनी है। इसके बाद महिला उस अंगूठी को लेकर हीरों के एक एक्सपर्ट के पास पहुंची, जहां एक्सपर्ट ने महिला को वो अंगूठी नीलाम करने की सलाह दी।
विज्ञापन
5 of 5
Debra Goddard
- फोटो : Jon Bond- The Sun
महिला की 'नकली हीरे की अंगूठी' को जब नीलामी के लिए रखा गया तो पता चला कि असल में वो हीरा बेहद ही प्राचीन था। नीलामी में वो अंगूठी 6 करोड़ 83 लाख रुपये में बिकी, जिसके बाद तमाम तरह के टैक्स काटकर महिला को करीब 4.5 करोड़ रुपये दिए गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।