फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति था परदेस में, इधर गर्भवती हुई पत्नी, बोली- सपने में आते थे वो

Mon, 21 Oct 2019 06:24 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 21 Oct 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Wife became pregnant in absence of husband in Bhagalpur Bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

'सपने में आते थे पति, इसलिए गर्भवती हो गई', यह कहना है बिहार के भागलपुर में रहने वाली एक महिला का। दरअसल, जगदीशपुर थाना क्षेत्र की एक महिला बीते शनिवार को भागलपुर जोन के डीआईजी विकास वैभव से मिली और उनको बताया कि उसका भाई पिछले सात महीने से कोलकाता में रह रहा था और इधर उसकी भाभी गर्भवती हो गई। आखिर कैसे? महिला ने डीआईजी विकास वैभव से अपनी भाभी के पेट में पल रहे बच्चे के डीएनए जांच की मांग की है।  

Wife became pregnant in absence of husband in Bhagalpur Bihar
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Amar Ujala

महिला ने बताया कि उसके बड़े भाई की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसकी दो साल की एक बेटी भी है। सात महीने पहले उसका भाई कमाने के लिए कोलकाता गया था। जब नौ सितंबर को वह घर लौटा तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी तीन महीने की गर्भवती है।    

Wife became pregnant in absence of husband in Bhagalpur Bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

महिला के गर्भवती होने का पता चलने पर घरवाले उसे रखने को तैयार नहीं हैं। महिला की ननद का आरोप है कि सबकुछ पता चल जाने के बाद उसकी भाभी ने घरवालों को धमकी दी कि उसे घर में रखना पड़ेगा, नहीं तो वह झूठे मामले में सबको फंसा देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wife became pregnant in absence of husband in Bhagalpur Bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब घरवाले महिला को रखने को तैयार नहीं हुए, तो गांव में पंचायत बिठाई गई। इस दौरान जब महिला से पूछा गया कि उसकी कोख में पल रहा बच्चा किसका है, तो उसने बताया कि यह बच्चा उसके पति का है। इसके पीछे उसने तर्क दिया कि उसके पति सपने में आते थे, इसलिए गर्भ ठहर गया। 

विज्ञापन
Wife became pregnant in absence of husband in Bhagalpur Bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि बाद में जब महिला के मोबाइल की जांच की गई तो पता चला कि उसमें एक लड़के का नंबर था। बताया जा रहा है कि उसी लड़के से महिला के अवैध संबंध थे और उसके गर्भ में पल रहा बच्चा भी उसी लड़के का है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed