{"_id":"62c2de45f911e43be41b6d3b","slug":"why-olympic-winners-bite-their-medals-know-reasons-behind-it-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajab-Gajab: खिलाड़ी जीतने के बाद मेडल को क्यों काटते हैं, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ajab-Gajab: खिलाड़ी जीतने के बाद मेडल को क्यों काटते हैं, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
Ajab-Gajab: ओलंपिक खेलों (Olympics) में हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह गोल्ड मेडल जीते। इसके लिए वह कई सालों तक कड़ी मेहनत भी करता है। आपने कभी न कभी ओलंपिक या अन्य कोई खेल जरूर देखा होगा। खेल में जीतने के बाद मिलने वाले मेडल को खिलाड़ी अपने दांत (biting medals) से जरूर काटते हैं। गोल मेडल जीतने वाले खिलाड़ी ऐसा ज्यादा करते हैं। इस परंपरा की चर्चा काफी होती है, लेकिन इसके पीछे एक खास वजह है।
हम सभी जानते हैं कि प्रतियोगिता जीतने वाले खिलाड़ी को मेडल दिया जाता है। किसी भी खेल में प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी को गोल्ड मेडल, सेकेंड आने वाले को सिल्वर मेडल और तीसरे नंबर पर आने वाले खिलाड़ी को कांस्य पदक दिया जाता है। आइए अब जानते हैं कि ओलंपिक या किसी दूसरी प्रतियोगिता में मिलने वाले मेडल को खिलाड़ी क्यों काटते हैं और इसके पीछे की वजह क्या है?
2 of 5
खिलाड़ी जीतने के बाद मेडल को क्यों काटते हैं,
- फोटो : iStock
सोसाइटी ऑफ ओलंपिक हिस्टोरियन्स के प्रेसिडेंट डेविड वौलेनचिन्सकी ने बताया है कि खिलाड़ी ऐसा क्यों करते हैं? उन्होंने बताया है फोटोग्राफर खिलाड़ियों से ऐसा करने के लिए कहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, काफी लंबे समय से यह प्रथा चलती आ रही है।
3 of 5
खिलाड़ी जीतने के बाद मेडल को क्यों काटते हैं
- फोटो : iStock
हालांकि वर्तमान समय में फोटोग्राफर इस तरह की फोटो खींचने के लिए ओलंपिक्स विजेताओं को कहते हैं। ऐसी फोटोज अखबारों और मैग्जीन में अलग एंगल से लगती हैं जिसे लोग खूब पसंद करते हैं। फोटोग्राफर के कहने पर खिलाड़ी इस तरह की फोटो खिचवाते हैं, लेकिन इसकी जानकारी नहीं कि यह प्रथा कब और क्यों शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खिलाड़ी जीतने के बाद मेडल को क्यों काटते हैं
- फोटो : iStock
एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1800 के दौर कैलिफोर्निया में गोल्ड मेडल को काटने का चलन था, क्योंकि काटकर यह देखा जाता था कि मेडल रियल है या फेक है। बताया है कि शुद्ध सोने से बने मेडल को साल 1912 में अंतिम बार दिया था, लेकिन उसके बाद से शुद्ध सोना नहीं दिया जाता है। हो सकता है कि खिलाड़ी यह चेक करते हैं मेडल गोल्ड का है या नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
खिलाड़ी जीतने के बाद मेडल को क्यों काटते हैं
- फोटो : iStock
लेखक डेविड वलेकीन्स्की ने अपनी किताब में बताया है कि ओलंपिक खिलाड़ी के अलावा हर प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ी मेडल जीतने के बाद ऐसा करते हैं। उन्होंने बताया है कि पहले लोग किसी चीज को काटकर ही परखते थे। उनका कहना है कि हो सकता है कि वह ऐसा करके यह दिखाना चाहते हों कि उन्होंने मेडल जीता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।