फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: भारत में है दुनिया का सबसे रहस्यमयी समुद्र, जिसका पानी देखते ही देखते हो जाता है गायब

Sat, 06 May 2023 12:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 06 May 2023 12:47 PM IST
विज्ञापन
Why Chandipur Beach Water Disappears Know Interesting Facts in Hindi
Why Chandipur Beach Water Disappears - फोटो : iStock

Mysterious Sea: भारत में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं जिनके रहस्य से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है। हजारों साल बाद भी वैज्ञानिक इन रहस्यों को जानने कोशिश में लगे हुए हैं। इन्ही रहस्यों में ओडिशा का चांदीपुर समुद्र (Chandipur Beach) भी शामिल है। सबसे हैरानी वाल बात यह है कि देखते देखते ही चांदीपुर समुद्र का पानी आंखो के सामने से कुछ समय के लिए गायब हो जाता है। 



ओडिशा राज्य (Odisha)  के बालासोर गांव (Balasor Village ) के पास स्थित चांदीपुर बीच रहस्य से भरा हुआ है। यह एकांत स्थान अद्वितीय बीच है। चांदीपुर बीच से समुद्र का पानी समय-समय पर गायब हो जाता है और फिर कुछ देर बाद नजर आने लगता है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से कुछ ही किमी दूर यह रहस्यमयी समुद्र तट स्थित है। इस समुद्र तट का नजारा बेहद अद्भुत है। आइए इस रहस्मयी बीच से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में बताते हैं...

Why Chandipur Beach Water Disappears Know Interesting Facts in Hindi
Why Chandipur Beach Water Disappears - फोटो : iStock

चांदीपुर बीच एक एकांत समुद्रतट है। यहां पर समुद्र का पानी कुछ घंटों के लिए अचानक गायब हो जाता है और वापस लौट आता है। यह किसी रहस्य से कम नहीं है। बालेश्वर या बालासोर स्टेशन से चांदीपुर 30 किमी दूर स्थित है। ओडिशा का बालासोर एक छोटा सा कस्बा है और यहीं पर चांदीपुर बीच स्थित है। 
 

Why Chandipur Beach Water Disappears Know Interesting Facts in Hindi
Why Chandipur Beach Water Disappears - फोटो : iStock

इस समुद्र से पानी गायब होने और वापस लौटकर आने की वजह से इसे लुका छिपी बीच या हाइड एंड सीक बीच के नाम से भी जाना जाता है। चांदीपुर बीच में कैसुरीना पेड़, प्राचीन पानी और रसीला तटीय वनस्पति से घिरा हुआ है, लेकिन यहां पर हर दिन अजीबोगरीब प्राकृतिक घटना घटती है। समुद्र अपना पानी ज्वार के दौरान दिन में दो बार पीछे छोड़ देता है और फिर उच्च ज्वार के दौरान पानी वापस आता है।

Weird Traditions Of Europe: पत्नी को पीठ पर उल्टा टांग कर होती है रेस, दूल्हन पर लगाई जाती है कालिख!

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Chandipur Beach Water Disappears Know Interesting Facts in Hindi
Why Chandipur Beach Water Disappears - फोटो : iStock

समुद्र तट के लिए यह घटना अद्वितीय माना जाती है। ज्वार पीछे हटने का कोई निश्चित समय नहीं है। यह चंद्रमा चक्र पर निर्भर है, हालांकि यह घटना हर दिन घटती है। स्थानीय लोगों को निम्न और उच्च ज्वार के समय के बारे में पता है। 

Saturn Ring: बहुत जल्द खत्म हो जाएंगे शनि ग्रह के छल्ले? जानिए आखिर क्या है इसकी वजह

विज्ञापन
Why Chandipur Beach Water Disappears Know Interesting Facts in Hindi
Why Chandipur Beach Water Disappears - फोटो : iStock

इस प्राकृतिक घटना की वजह से चांदीपुर बीच दुनिया में बेहद प्रसिद्ध है। समुद्र का पानी जब लौटकर आता है, तो इसके साथ लाल केकड़े भी आते हैं। इस समुद्री बीच को रहस्यमयी कहा जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed