Mysterious Sea: भारत में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं जिनके रहस्य से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है। हजारों साल बाद भी वैज्ञानिक इन रहस्यों को जानने कोशिश में लगे हुए हैं। इन्ही रहस्यों में ओडिशा का चांदीपुर समुद्र (Chandipur Beach) भी शामिल है। सबसे हैरानी वाल बात यह है कि देखते देखते ही चांदीपुर समुद्र का पानी आंखो के सामने से कुछ समय के लिए गायब हो जाता है।
Ajab-Gajab: भारत में है दुनिया का सबसे रहस्यमयी समुद्र, जिसका पानी देखते ही देखते हो जाता है गायब
चांदीपुर बीच एक एकांत समुद्रतट है। यहां पर समुद्र का पानी कुछ घंटों के लिए अचानक गायब हो जाता है और वापस लौट आता है। यह किसी रहस्य से कम नहीं है। बालेश्वर या बालासोर स्टेशन से चांदीपुर 30 किमी दूर स्थित है। ओडिशा का बालासोर एक छोटा सा कस्बा है और यहीं पर चांदीपुर बीच स्थित है।
इस समुद्र से पानी गायब होने और वापस लौटकर आने की वजह से इसे लुका छिपी बीच या हाइड एंड सीक बीच के नाम से भी जाना जाता है। चांदीपुर बीच में कैसुरीना पेड़, प्राचीन पानी और रसीला तटीय वनस्पति से घिरा हुआ है, लेकिन यहां पर हर दिन अजीबोगरीब प्राकृतिक घटना घटती है। समुद्र अपना पानी ज्वार के दौरान दिन में दो बार पीछे छोड़ देता है और फिर उच्च ज्वार के दौरान पानी वापस आता है।
Weird Traditions Of Europe: पत्नी को पीठ पर उल्टा टांग कर होती है रेस, दूल्हन पर लगाई जाती है कालिख!
समुद्र तट के लिए यह घटना अद्वितीय माना जाती है। ज्वार पीछे हटने का कोई निश्चित समय नहीं है। यह चंद्रमा चक्र पर निर्भर है, हालांकि यह घटना हर दिन घटती है। स्थानीय लोगों को निम्न और उच्च ज्वार के समय के बारे में पता है।
Saturn Ring: बहुत जल्द खत्म हो जाएंगे शनि ग्रह के छल्ले? जानिए आखिर क्या है इसकी वजह
इस प्राकृतिक घटना की वजह से चांदीपुर बीच दुनिया में बेहद प्रसिद्ध है। समुद्र का पानी जब लौटकर आता है, तो इसके साथ लाल केकड़े भी आते हैं। इस समुद्री बीच को रहस्यमयी कहा जाता है।