{"_id":"5c2b4186bdec22571e0f9418","slug":"why-any-human-did-not-gone-on-the-moon-since-46-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्यों 46 साल से चांद पर नहीं गया कोई इंसान? सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
क्यों 46 साल से चांद पर नहीं गया कोई इंसान? सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: kapil kumar
Updated Tue, 01 Jan 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Moon NASA
- फोटो : NASA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूं तो सभी जानते हैं कि चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले इंसान नील आर्मस्ट्रांग थे। उन्होंने 21 जुलाई, 1969 को ये कारनामा कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम अमर कर लिया था। इसके बाद 5 और अमेरिकी अभियान भी चांद पर भेजे गए, लेकिन इस बात को अब करीब 46 साल बीत चुके हैं। इतने सालों से चांद पर कोई भी इंसान नहीं गया है। लेकिन क्यों? ये भी गहरा रहस्य है।
2 of 5
Eugene Cernan
- फोटो : Social Media
साल 1972 में यूजीन सेरनन चांद पर पहुंचने वाले आखिरी अंतरिक्ष यात्री थे। उनके बाद अब तक कोई भी चांद पर नहीं गया है। हालांकि अमेरिका ने साल 2017 में ही ये एलान किया था कि वो फिर से चांद पर इंसानों को भेजेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इससे जुड़े एक आदेश पर हस्ताक्षर किए थे।
3 of 5
moon
ट्रंप से पहले साल 2004 में भी अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने चांद पर इंसानी मिशन भेजने का प्रस्ताव पेश किया था। इसके लिए 1,04,000 मिलियन डॉलर का अनुमानित बजट भी बनाया गया था, लेकिन बाद में वो प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Blood Moon Eclipse
दरअसल, चांद पर किसी इंसान को भेजना काफी महंगा सौदा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में खगोल विज्ञान के प्रोफेसर माइकल रिच का कहना है, 'चांद पर इंसानी मिशन भेजने में काफी खर्च आया था, जबकि इसका वैज्ञानिक फायदा कम ही हुआ।' यही कारण है कि कोई भी देश चांद पर इंसानों को भेजने से कतराते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
NASA
- फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष एजेंसी नासा सालों से दूसरे अहम प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगा रहा है। इन सालों में नासा ने कई नए उपग्रह, बृहस्पति ग्रह पर खोज, अन्य आकाशगंगाओं और ग्रहों पर शोध किए हैं। ये भी कारण है कि चांद पर इंसानी मिशन भेजने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। हालांकि नासा हमेशा से चांद पर दोबारा इंसानों को भेजने की वकालत करता रहा है। उसने इसके लिए कई वैज्ञानिक कारण भी बताए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।