{"_id":"5f034a4f90036b0f162cb4ff","slug":"when-hen-gives-birth-to-chick-without-egg","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब मुर्गी ने अंडे की जगह सीधे चूजे को दिया जन्म, देखकर हैरान हो गए लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
जब मुर्गी ने अंडे की जगह सीधे चूजे को दिया जन्म, देखकर हैरान हो गए लोग
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धरती पर पहले मुर्गी आई या अंडा? इस सवाल को लेकर काफी लंबे समय से बहस चल रही है। अगर कोई ये कहे कि पहले मुर्गी आई तो सवाल ये उठता है कि बिना अंडे के मुर्गी का जन्म कैसे हुआ! अगर कोई ये कहे कि पहले अंडा आया तो भी सवाल उठता है कि बिना मुर्गी के अंडा किसने दिया! अब ये तो तय नहीं है कि इन सवालों का सही जवाब कब तक मिलेगा, लेकिन ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में एक मुर्गी ने अंडे की जगह सीधे चूजे को जन्म देकर लोगों को हैरान कर दिया है।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, ओडिशा में नुआपाड़ा जिले के इच्छापुर गांव में रहने वाले अंबिका मांझी के घर एक मुर्गी ने अंडे की जगह चूजे को जन्म दिया। हालांकि, जन्म के 10 मिनट बाद ही चूजे की मौत हो गई।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अंबिका मांझी की मुर्गी ने 9 अंडे दिए थे, जिसे वह से रही थी। इसी बीच अचानक से मुर्गी कुछ दूर जाकर बैठ गई। मुर्गी को उसी स्थान पर ज्यादा देर तक बैठे देख, लोगों को लगा कि वो अंडे दे रही होगी। लेकिन मुर्गी अंडे की जगह सीधे चूजे को जन्म दे दी, जिसे देख सभी लोग हैरान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मुर्गी के पास चूजे को देखकर लोगों को यकीन नहीं हुआ। इसके बाद लोगों ने आसपास देखा की कहीं कोई टूटा हुआ अंडा तो नहीं है, लेकिन कुछ नहीं मिलने पर सभी लोग आश्चर्यचकित हो गए। हालांकि जन्म के 10 मिनट बाद ही चूजे की मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अंडे की जगह सीधे चूजे को जन्म देने वाली घटना को लेकर नुआपाड़ा जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. त्रिलोचन ढल ने कहा कि, वो अपने जीवन में ऐसी घटना पहली बार देख रहे हैं। डॉ. त्रिलोचन ढल ने बताया कि हो सकता है मुर्गी के प्रजनन तंत्र में ही वो अंडा बाहर आने की जगह विकसित हो गया होगा, जिससे चूजे का जन्म हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।