Weired Marriage: दुनिया के अलग-अलग देशों में शादी को लेकर अलग-अलग पंरपराओं का पालन किया जाता है। हिंदू धर्म में शादी को सात जन्मों का बंधन बताया गया है। दुनिया में शादी को लेकर कई अजीबोगरीब परंपराओं का पालन किया जाता है। इनके बारे में जानकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। ऐसे ही अजीबगरीब परंपरा (Weired Marriage Rituals) का पालन भारत के कुछ इलाकों में किया जाता है। यहां शादी को लेकर बिल्कुल अलग परंपरा है।
Weird Marriage: भारत में यहां पर दो लड़कों की आपस में कराई जाती है शादी, जानिए क्या है अनोखी परंपरा
धूमधाम से मनाई जाती है परंपरा
भारत के राजस्थान के एक गांव से यह अनोखी परंपरा जुड़ी हुई है। राजस्थान के बड़ोदिया गांव में दो लड़कों की आपस में शादी कराई जाती है। इस परंपरा का पालन होली के ठीक पहले किया जाता है। इस परंपरा का पालन हर साल किया जाता है। इसमें गांव के ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होते हैं।
पूरे गांव के लोग मनाते हैं जश्न
गांव के बुजुर्गों के मुताबिक, होली के ठीक पहले की रात को इस परंपरा का पालन किया जाता है। परंपरा के मुताबिक, दो छोटे लड़के दूल्हा और दुल्हन बनते हैं। इस शादी में पूरे गांव के लोग शामिल होते हैं और जश्न मनाते हैं।
दूल्हा और दुल्हन का ऐसे होता है चुनाव
शादी के लिए बेहद खास तरीके दूल्हा और दुल्हन के लिए लड़कों को चुना जाता है। जो लड़के जनेऊ न पहनें हों सिर्फ वही दूल्हा-दुल्हन बन सकते हैं। गोरिया समुदाय के लोग दूल्हा और दुल्हन के लिए लड़कों का चुनाव करते हैं। इस प्रक्रिया को भी गेरिया कहा जाता है।
Asteroid News: धरती की तरफ 47 हजार किमी की रफ्तार से आ रही आफत! नासा ने जारी की चेतावनी
दोनों लड़कों की विधि-विधान के साथ शादी कराई जाती है और अग्नि के चार फेरे लगवाए जाते हैं। इसके साथ ही सात वचन दिलाए जाते हैं। शादी के बाद दूसरे दिन दुल्हा-दूल्हन बने लड़कों को बैलगाड़ी में बैठाकर पूरे गांव में घुमाया जाता है। इसके बाद गांव में लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं और होली का त्योहार मनाते हैं।
Ajab-Gajab: इस देश के तानाशाह ने बनाए थे अजीबोगरीब नियम, कुत्तों को कर दिया था बैन, मेकअप पर लगा दी थी रोक
Ajab-Gajab: इस गांव के हर घर का दरवाजा है हरा, नहीं खरीद सकता है कोई अपना घर, जानिए क्या है अजीबोगरीब नियम