{"_id":"5afe43b94f1c1b165e8b558b","slug":"worlds-oldest-woman-living-miserable-life-at-russia-in-the-age-of-128","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है 128 साल की महिला, मौत भूली इनके घर का रास्ता, जिंदगी की कहानी सुन रोंगटे खड़े हो जाएंगे","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
ये है 128 साल की महिला, मौत भूली इनके घर का रास्ता, जिंदगी की कहानी सुन रोंगटे खड़े हो जाएंगे
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 19 May 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
Worlds oldest woman
आज हम आपको दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला से मिलवाएंगे। महिला की उम्र 128 साल होने का दावा किया गया है। बताया जाता है कि अब यह अपना 129वां जन्मदिन मनाने जा रही है। इस महिला की उम्र के बारे में तो जानकर आप चौंक ही गए होंगे लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी आपको तब होगी जब इसकी जिंदगी की कहानी जानेंगे।
Worlds oldest woman
डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक रूस में एक महिला खुद को दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला कह रही है। दावा है कि यह महिला 128 साल की है और अब जल्द ही अपना 129वां जन्मदिन मनाने वाली है। इस महिला को अपनी लंबी उम्र से परेशानी होने लगी है। इस वजह से वह खुश नहीं रहती।
Worlds oldest woman
रूस के चेचेन्या में रहने वाली कोकू इस्तामबुलोवा को लगता है कि वह जिंदगी में एक भी दिन खुश नहीं रही। इसके बावजूद पता नहीं कैसे वह इतने सालों जिंदा रह गई। बता दें इस्तामबुलोवा शाकाहारी हैं। वह खाना कम और दूध ज्यादा पीती हैं। अगले महीने ही वह 129व साल की हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Worlds oldest woman
जी हां इस्तामबुलोवा अगले महीने अपना 129वां जन्मदिन मनाएंगी। इस बात की पुष्टि खुद रूस सरकार ने की है। उनके पासपोर्ट में उनके जन्म की तारीख 1 जून 1889 लिखी गई है। इस लिहाज से द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उनकी उम्र 55 साल और सोवियत संघ के पतन के दौरान 102 साल रही होगी। याद हो सोवियत रूस का पतन 1991 में हो गया था।
विज्ञापन
Worlds oldest woman
इस्तामबुलोवा द्वितीय विश्व युद्ध को दौर को बहुत ही भयानक बताती है। उस समय नाजियों के टैंक उनके घरों के पास से गुजरते थे। अपनी उम्र के राज के सवाल पर इस्तामबुलोवा इसे भगवान की मर्जी बताती है। जहां लोग लंबे समय तक जीने के लिए खेलते-कूदते हैं, कुछ अच्छा खाते हैं उधर इस्तामबुलोवा ने इतने समय तक जिंदा रहने के लिए कुछ भी नहीं किया।