{"_id":"5afe67f04f1c1be3408b6227","slug":"know-the-secret-connection-between-mumbai-dabbawala-with-british-royal-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रिंस हैरी की शादी की तैयारी में लगे 5 हजार मुंबईया डिब्बावाले, शाही परिवार से खास कनेक्शन ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
प्रिंस हैरी की शादी की तैयारी में लगे 5 हजार मुंबईया डिब्बावाले, शाही परिवार से खास कनेक्शन
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 19 May 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
British Royal Wedding
ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस हैरी आने वाली 19 मई को शादी करने वाले हैं। उनकी शादी मंगेतर और अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मार्केल के साथ हो रही है। शनिवार को 33 साल के हैरी 36 साल की मेगन से शादी करेंगे। लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा कि शादी को लेकर खास तैयारियां केवल ब्रिटेन में नहीं बल्कि भारत में भी चल रही है। दरअसल, इस शाही शादी के जश्न की तैयारी मुंबई में की जा रही है।जी हां, मुंबई के डब्बेवाले प्रिंस की शादी को लेकर कुछ खास करने जा रहे हैं।
Trending Videos
mumbai dabbawala
टीओआई की रिपोर्ट की मानें तो मुंबई के तकरीबन 5 हजार डब्बावालों का ब्रिटेन के शाही परिवार से खास कनेक्शन है। क्या आप बता सकते हैं कि यह कौनसा कनेक्शन है..?
mumbai dabbawala
दरअसल, पारंपरिक सफेद कपड़े और गांधी टोपी पहनने वाले डब्बेवाले ब्रिटेन के शाही परिवार के साथ खास अपनापन मानते हैं। इसलिए वे इस शादी को लेकर उत्साहित भी है। यह लोग शादी को लेकर खास तैयारियां भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Wedding between Prince Harry and Meghan Markle
ब्रिटेन से कोसों दूर मुंबई में शादी के दिन मुंबईया डब्बेवाले मिठाई बांटने की योजना बना रहे हैं। मुंबई के डब्बेवालों के लिए हैरी उनके दोस्त प्रिंस चार्ल्स के सबसे बड़े बेटे हैं।
विज्ञापन
बस तभी से ब्रिटिश शाही परिवार में जब भी खुशी का मौका आता है तो यह डब्बावालों के लिए भी खुशी का दिन समझा जाता है। इस दिन को वह उत्सव के रूप में बिताते हैं। प्रिंस चार्ल्स और मुंबई के डिब्बावालों में दोस्ती तब हुई थी जब उन्होेंने अपनी शादी में मुंबई के सारे डिब्बावालों को आमंत्रित किया था। शाही परिवार से मिले इस सम्मान के बाद से यह वर्ग रॉयल फैमिली से खास जुड़ाव महसूस करने लगा।