हैदराबाद में दुनिया का सबसे बड़ा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया। इसकी लंबाई और चौड़ाई इतनी है कि उसेे देखकर वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया। जी हां, इस ध्वज को देखकर आप भी कहीं दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर न हो जाए।
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो हैदराबाद में गुरुवार को 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम की वर्षगांठ पर आयोजित एक कार्यक्रम में इस ध्वज को लहराया गया।
इस मौके पर अभिनेता से सियासतदान बने पवन कल्याण ने 1857 में हुए पहले स्वतंत्रता संग्राम की याद में राष्ट्रीय ध्वज लहराया। कल्याण जन सेना पार्टी के संस्थापक हैं।
झंडा 122 फुट लंबा और 183 फुट चौड़ा बताया जाता है। इसमें दावा किया गया है कि यह झंडा ‘वाइब्रेंट्स ऑफ कलाम’ नाम के संगठन ने तैयार किया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज है।
गौरतलब हो आजादी के इस पहले विद्रोह को अंग्रेजों ने विफल कर दिया था और अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को गिरफ्तार कर रंगून (म्यांमार) भेज दिया गया। इसके बाद ही ईस्ट इंडिया कंपनी के स्थान पर ब्रिटिश गवर्नमेंट ने भारत पर शासन किया था। लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली।