फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समुद्री तूफान के बीच इस शख्स ने किया वो कारनामा, कमजोर दिल वाले देख लें तो लग जाए सदमा

Sat, 12 May 2018 07:49 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 12 May 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
A Daredevil athlete balance between high waves in the storm
Daredevil athlete
वो कहते है न कि एक तस्वीर हजार शब्द के बराबर होती है। ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। यह तस्वीर है एक ऑस्ट्रेलियाई एडवेंचर फोटोग्राफर की।  उसने ऐसी तस्वीर निकाली है जिसे देखकर हो सकता है आपकी दिल धड़कने भी तेज हो जाए... 
A Daredevil athlete balance between high waves in the storm
waves
जी हां, यह तस्वीर एक डेयरडेविल एथलीट की है जो समुद्र की सबसे तेज लहरों, हवा व डर से एकसाथ लड़ रहा है। ऐसी साहसिक फोटो भला कोई क्यों नहीं देखना चाहेगा। इस डेयरडेविल एथलिट ने जो कारनामा कर दिखाया वह इतनी मुश्किल भरा काम है कि उसे करने से पहले कई लोग मना कर चुके थे। 
   
A Daredevil athlete balance between high waves in the storm
surfers
यह तस्वीर पुर्तगाल में खींची गई है। आस्ट्रेलिया के युवा एडवेंचर एदान विलियम्स ने जान हथेली पर लेकर यह कारनामा किया, जहां वे दुनिया में सबसे ऊंची समुद्री लहरों से लड़ते हैं। पुर्तगाल का नाज़रे क्षेत्र के दुनिया की सबसे तेज समुद्र में उठती लहरों के लिए ही विख्यात है। कई बार यहां समुद्र की लहरे 100 फीट से भी ऊपर पहुंच जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
A Daredevil athlete balance between high waves in the storm
waves
यहां दुनिया के सबसे होनहार सर्फर सर्फिंग करने के लिए पहुंचते हैं। एदान वहां की लहरों का फोटो क्लिक करना चाहते थे इसीलिए नाज़रे पहुंचे थे। लेकिन, उन्हें उधर जाने की इजाजत ही नहीं मिली क्योंकि उस दिन वहां तूफान उठ रहा था। लेकिन एदान की जिज्ञासा इतनी जोरों पर थी कि वे अपने जोखिम पर वहां पहुंचे। यहां उन्होंने वो नजारा देखा जो उन्होंने अपने जीवन में पहले कभी नहीं देखा था। 
विज्ञापन
A Daredevil athlete balance between high waves in the storm
waves
समुद्र में ऊंची-ऊंची तूफानी लहरें उठ रही थीं, मगर एक एदान क्या करने वाला था, ये सिर्फ उसके मन में चल रहा था। उसने उफनती लहरों को चीरते हुए एक रस्सी पर चलने का मन बनाया। पहले रस्सी बांधी और फिर बिना किसी सहारे के वह रस्सी पर चल रहा था। हवाएं बहुत तेज थीं, इसके बावजूद उसने खुद का संतुलन नहीं बिगड़ने दिया। यह फोटो क्लिक करने के बाद भी एदान उसे देखते रहे और अंतत: वह एथलीट रस्सी पार करने में सफल रहा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed