फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली पर निभाई जाती है ये अजीबोगरीब परंपरा, यहां से जाती है बहन-बेटियों के लिए रोटी

Fri, 02 Mar 2018 09:10 AM IST
फिचर डेस्क, अमर उजाला
फिचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Mar 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
special celebration of holi in mandi himachal pradesh
हिमाचल प्रदेश में होली की अनोखी परंपराएं हैं। मंडी जिले के सुकेत इलाके में होली पर बहन-बेटियों को रोटी मायके से भेजी जाती है। बहन-बेटियों को होली के दिन मायके के बांटा (रोटी) का खास इंतजार रहता है। मायका पक्ष से होली पर बहन-बेटी के घर किसी एक जाना जरूरी होता है। 

 
special celebration of holi in mandi himachal pradesh
टोलियों में लोग रिश्तेदारों और आस पड़ोस में होली मनाते हैं। बहन-बेटियों के घर जो रोटी भेजी जाती है, उसे बांटा कहते हैं। बांटे में देशी घी से बनी नमकीन और मीठी रोटियां होती हैं। यहां के लोगों का मानना है कि मायके की जमीन में उगी फसल का शेयर इस बांटे के रूप में बेटियों को प्रतीक के रूप में दिया जाता है।
 
special celebration of holi in mandi himachal pradesh
सुकेत क्षेत्र की शाकरा पंचायत के उपप्रधान ललित कुमार और 85 वर्षीय इंद्र सिंह का कहना है कि क्षेत्र में बहन पिता की संपत्ति का अपना हिस्सा अभी भी भाई को ही देती है। ऐसे में वर्षों से चल रही यह परंपरा अभी बरकरार है। बहन-बेटियों को ‘बांटा’ पहुंचाने के चलते होली पर क्षेत्र के हर घर में कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
special celebration of holi in mandi himachal pradesh
सुकेत क्षेत्र में पुराने गिले-शिकवे भी होली पर मिट जाते हैं। यदि आस पड़ोस में पहले किसी से झगड़ा या मन मुटाव हुआ हो तो होली के दिन एक-दूसरे पर रंग डाल कर सुलह कर ली जाती है। टोलियों में लोग दोनों पक्षों को एक-दूसरे को रंग लगाने के लिए कहते हैं। रंग लगाकर दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के गले लगकर गिले-शिकवे मिटाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed