फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब गजब: पूरे गांव पर एक बाबा का श्राप है, 150 साल से यहां होली मनाना पाप है

Fri, 02 Mar 2018 09:10 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Mar 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
there is no one celebrate holi from 150 years
एक बाबा के श्राप के चलते 150 वर्षों से इस गांव में होली का पर्व नहीं मनाया जाता। इस बार भी हरियाणा के कैथल के गुहला चीका स्थित गांव दुसेरपुर में लोगों ने फैसला लिया है कि वे यह पर्व नहीं मनाएंगे।


 गांव के ही एक समाजसेवी नरैण शर्मा ने बताया कि वर्षों पहले गांव में स्थित एक ठिगने कद का बाबा रहता था और कुछ लोगों ने होली के दिन उसके कद को लेकर उसका मजाक उड़ा लिया था, नतीजतन अपने अपमान से क्रोधित बाबा उसी समय होली दहन के अवसर पर जिंदा दफन हो गया था।

 
there is no one celebrate holi from 150 years
मरने से पहले उसने लोगों को श्राप दे डाला था कि जो व्यक्ति आज के दिन होली का पर्व मनाएगा तो उसके परिवार का नाश हो जाएगा। परंतु जब लोगों ने बाबा की मान-मुव्वल की तो बाबा ने श्राप से मुक्ति का तरीका बताया।
 
there is no one celebrate holi from 150 years
बाबा ने कहा कि यदि होली वाले दिन गांव के किसी व्यक्ति की गाय को बछड़ा व महिला को लड़का एक साथ पैदा होगा तो सारा गांव श्राप से मुक्ति पा जाएगा, अन्यथा जो भी व्यक्ति इसका उल्लंघन करेगा, वह श्रापित होगा।

शर्मा ने बताया कि उस दिन के बाद लोगों ने होली मनाना छोड़ दिया क्योंकि पिछले 150 सालों से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद ऐसा संयोग ही नहीं बना कि गांव में किसी के यहां एक साथ गाय को बछड़ा व महिला को लड़का पैदा हुआ हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
there is no one celebrate holi from 150 years
उन्होंने बताया कि जब भी किसी ने बाबा के श्राप की अनदेखी कर होली मनाने का प्रयास किया तो उसका काफी नुकसान हुआ। जिसके चलते लोग अब डरते हुए होली का पर्व ही नहीं मनाते। उन्होंने बताया कि इस बार लोगों को उम्मीद है कि शायद यह परम्परा टूट जाए। परंतु इस बार भी यदि कोई संयोग न बना तो फिर गांव का कोई भी व्यक्ति होली नहीं मनाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed