फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

6 साल तक बहन से संबंध बनाता रहा, भाई ने दूसरी जगह शादी करनी चाही तो मच गई 'तबाही'

Wed, 25 Jul 2018 12:41 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
sister wants to marry her brother having 6 years relationship reveals the shocking   truth

भाई और बहन का रिश्ता एक अनोखा रिश्ता होता है। इस रिश्ते पर कभी कोई इल्जाम नहीं लगाता लेकिन समय के साथ-साथ लोगों की सोच बदल गई है। अब किसी भी रिश्ते की कोई अहमियत नहीं बची है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह घटना बिलारी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की है, जिसने शर्म की सारी हदे पार कर दीं। आपको बता दें कि यह युवक अपनी शादी से फरार हो गया था क्योंकि पिछले 6 सालों से यह एक लड़की को शादी का झूठा झांसा दे रहा था और उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। 

sister wants to marry her brother having 6 years relationship reveals the shocking   truth

जब 6 साल बाद इस युवक का उस लड़की से मन भर गया तो इसने किसी और से शादी करने का मन बना लिया था। इस बात का पता जैसे ही उस लड़की को लगा तो वह तुरंत उस क्षेत्र के पुलिस थाने में पहुंच गई और उस युवक से शादी करने की जिद करने लगी। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि वह उसकी मौसेरी बहन है और यह दोनों पिछले 6 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दरअसल यह लड़का उस लड़की के साथ प्यार का नाटक कर रहा था। पुलिस के सामने जब यह सच्चाई आई तो वह भी चौंक गई। किसी ने सोचा भी नहीं था कि दो भाई बहनों के बीच ऐसा कुछ हो जाएगा।

sister wants to marry her brother having 6 years relationship reveals the shocking   truth

मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपने ही मौसेरी बहन के साथ पिछले 6 सालों से संबंध बनाया। लड़की से पता चला कि वह उसे अक्सर शादी का झूठा झांसा देता था और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहता था। जब दोनों आपस में ज्यादा मिलने लगे तो लड़के के घरवालों को इस बात का पता चल गया और उन्होंने तुरंत उसकी शादी करने का फैसला कर लिया। युवक की शादी रामपुर जिले के एक परिवार में तय कर दी गई लेकिन जब इस बात का पता युवक की प्रेमिका को चला तो वह गुस्से में आकर बिलारी थाने पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
sister wants to marry her brother having 6 years relationship reveals the shocking   truth
wedding

लड़की ने बताया कि वह लड़का 3 दिन पहले घर से भाग गया था। वहीं वह लड़की उसके घर पर पहुंच गई थी। लड़की ने पुलिस में शिकायत दी कि उसका प्रेमी गायब है। युवती के जोर करने पर पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की और उस लड़के को ढूंढकर निकाला। लड़के के मिलने के बाद दोनों के घरवालों ने उनकी शादी करने का फैसला किया और युवती को अपने घर भेज दिया। अगले दिन जब युवती कोर्ट में उस लड़के से शादी करने के लिए पहुंची तो वहां न तो लड़का आया और न ही उसके घरवाले।

विज्ञापन
sister wants to marry her brother having 6 years relationship reveals the shocking   truth
wedding

युवती गुस्से में तुरंत उस लड़के के घर पहुंच गई। वहां पहुंचकर लड़की ने देखा कि उस युवक के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और थोड़ी देर में उसका लगन समारोह होने वाला था। जब युवती ने देखा कि उसका प्रेमी किसी और के साथ शादी कर रहा है तो उसने तुरंत पुलिस को फोन किया। लड़के के घरवालों को जैसे ही पुलिस के वहां आने की खबर पड़ी तो उन्होंने अपने लड़के को वहां से भगा दिया और लगन समारोह भी रोक दिया। युवती पुलिस से लगातार न्याय की गुहार लगा रही है। लड़की का कहना है कि अगर उसकी शादी उसके प्रेमी से नहीं हुई तो वह खुदकुशी कर लेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed