{"_id":"5bb1f726867a557f60167876","slug":"only-naked-people-can-entre-in-maharaja-bhupinder-singh-palace","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस महाराजा के 'खास' महल में केवल बिना कपड़ों के मिलती थी एंट्री, जानकर नहीं होगा यकीन","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
इस महाराजा के 'खास' महल में केवल बिना कपड़ों के मिलती थी एंट्री, जानकर नहीं होगा यकीन
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
Maharaja Bhupinder Singh Patiyala
पुराने जमाने में क्या-क्या नहीं होता था.., अब इन राजा साहब को ही ले लीजिए जो खास अपनी रंगीनमिजाजी के लिए ही जाने जाते थे। इनके चर्चे हैं कि ये अपने महल में लोगों को बिना कपड़ों के ही एंट्री देते थे।
Maharaja Bhupinder Singh Patiala
जी हां, ये हैं पटियाला रियासत के महाराजा भूपिंदर सिंह। इनके बारे में जितना जानेंगे आपको उतनी ही हैरानी होगी।दरअसल, महाराज की हरकतें ही कुछ ऐसी थी। महाराजा भूपिंदर सिंह के दीवान जरमनी दास ने अपनी किताब 'महाराजा' की इन्हीं हरकतों का पूरा बखान किया है। इन्हें पढ़ने बैठेंगे तो उस दौर को लेकर आपके ज्ञान चक्षु भी खुल जाएंगे।
Maharaja Bhupinder Singh Patiala
महाराजा भूपिंदर सिंह ने पटियाला में 'लीला-भवन' या रंगरलियों का महल बनवाया था, जहां केवल निर्वस्त्र लोगों को एंट्री मिलती थी। यह महल पटियाला शहर में भूपेन्दरनगर जाने वाली सड़क पर बाहरदरी बाग के करीब बना हआ है। इस महल का जिक्र उनके दीवान ने 'महाराजा' में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maharaja Bhupinder Singh Patiala
महल का एक खास कमरा महाराजा के लिए रिजर्व था। कमरे की दीवारों पर चारों तरफ बने चित्रों में सैकड़ों तरह के आसनों मे प्रेम क्लाप में डूबे औरत-मर्दों को दिखाया गया। कमरे को हिन्दुस्तानी ढंग से सजाया गया है। फर्श परकीमती जवाहरात से जड़े मोटे-मोटे कालीन बिछे हैं। महाराजा के भोग-विलास का पूरा साजो सामान मौजूद है।
विज्ञापन
Maharaja Bhupinder Singh Patiala
महाराजा ने महल के बाहर एक 'स्विमिंग पूल' बनवाया। पूल इतना बड़ा कि 150 मर्द-औरतें एक साथ नहा सकें। यहां बड़ी शानदार पार्टियां होती थीं। पार्टियों में खुलेआम रंगरलियां चलती थी। उन पार्टियों में शरीक हाने के लिए महाराजा अपनी प्रेमिकाओं को बुलाते थे। वे सब, महाराजा और उनके दो-चार खास मेहमानों के साथ तालाब में नहाती और तैरती थीं।