फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कामयाब और काबिल लोगों के मन में होते हैं ये अजीबो-गरीब डर, नहीं जानते होंगे आप

Tue, 02 Oct 2018 11:05 AM IST
लॉरा एम्पसन, बीबीसी
लॉरा एम्पसन, बीबीसी Updated Tue, 02 Oct 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
Successful people have such kind of phobia you never belived
Successful People PhobiaSuccessful People Phobia

"ऐसा लगता है कि मुझे बार-बार ये साबित करने की जरूरत है कि मैं जहाँ पर हूँ वहाँ मैं क्यों हूँ। हर मीटिंग में जाने से पहले मुझे ऐसा ही लगता है। क्या आज मेरी मूर्खता साबित हो जाएगी? क्या आज लोग एक मुखौटे के आर-पार देख लेंगे कि असल में इस बंदे में कोई जान नहीं है?" ये कहना है जेरेमी न्यूमैन का जो हाल तक बीडीओ कंपनी के ग्लोबल सीईओ थे। ये कंपनी दुनिया की सबसे बडी अकाउंटिंग फर्म्स में से एक है।



न्यूमैन ने कई महत्वपूर्ण सरकारी विभागों को भी संभाला है। वे कई दूसरे संगठनों के भी प्रमुख रहे हैं। पेशेवर रूप में किसी भी पैमाने पर वो बहुत सफल कहे जा सकते हैं। लेकिन निजी बातचीत में वे कहते हैं कि उन्हें हमेशा यही लगता है कि वे इतने काबिल नहीं हैं।

न्यूमैन ऐसे अकेले नहीं हैं। लॉ एंड अकाउंटिंग फर्म्स, कंसल्टेंसी और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के फील्ड में 25 साल की रिसर्च के दौरान मैंने ऐसे कई होनहार, कामयाब और आत्मविश्वास से भरे दिखने वाले लोगों के बारे में सुना है जो खुद को असुरक्षित बताते हैं। वे काबिल, सक्षम और महत्वाकांक्षी हैं और अपनी कमियों के सहारे आगे बढ रहे हैं।

Successful people have such kind of phobia you never belived
Successful People Phobia
असुरक्षा की भावना

अपनी नई किताब 'लीडिंग प्रोफेशनल्सः पावर, पॉलिटिक्स एंड प्राइमा डोनास' में जब मैंने ऐसे लोगों के बारे में लिखा तो मुझे दुनिया भर से रिस्पॉन्स मिले। अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों ने कहा कि वे भी ऐसे ही हैं। डरे हुए कामयाब लोग पैदा नहीं होते, वे वक्त के साथ ऐसे बन जाते हैं।

इसकी नींव बचपन में ही पड जाती है। मनोवैज्ञानिक, आर्थिक और शारीरिक असुरक्षा की भावना उन्हें ऐसा बनाती है। जिन बच्चों ने आकस्मिक और अप्रत्याशित गरीबी देखी है, वे इससे कभी उबर नहीं पाते। बडे होने पर वे इतना कमा सकते हैं कि फिर गरीबी नहीं देखनी पडेगी, ऐसा विश्वास वे कर ही नहीं पाते।

कुछ बच्चों को लगता है कि उनके माता-पिता उनकी तरफ तभी ध्यान देते हैं, जब वे बहुत अच्छा रिजल्ट लाते हैं। उनकी ये सोच घर छोडने के सालों बाद तक बनी रहती है। असुरक्षा की ये भावना उनकी पहचान से जुड जाती है।
Successful people have such kind of phobia you never belived
job
कंपनियों की भूमिका
 

ऐसे लोग टॉप की कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन करते हैं। वे उन कंपनियों को चुनते हैं, जहाँ काम करना दुनिया भर के एमबीए ग्रैजुएट्स का सपना होता है। ऐसे फर्म्स अपने नये कर्मचारियों को बताते हैं कि हम इस बिजनेस में सर्वश्रेष्ठ हैं। चूंकि आप भी हमारे साथ काम करते हैं इसलिए आप भी श्रेष्ठ हैं।

जिन लोगों को अपनी क्षमता पर भरोसा नहीं होता, वे खुशी से भर जाते हैं। लेकिन जल्द ही वे इस आशंका से घिर जाते हैं कि यदि वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, तो उनको निकाल दिया जाएगा। ऐसी कंपनियों में मूल्यांकन और ईनाम की व्यवस्था इनके डर को जिंदा रखती है। यहाँ तरक्की के लिए कडी प्रतिस्पर्धा होती है और प्रमोशन कैसे मिलता है, ये स्पष्ट नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Successful people have such kind of phobia you never belived
employee loses job

ऊंचे होते पैमाने

पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी की डॉक्टर अलेक्जांड्रा मिचेल ने इन्वेस्टमेंट बैंकर्स के जीवन और करियर पर बडी रिसर्च की है। वो कहती हैं, "साल के अंत में आपको मिलने वाला ईनाम दूसरों के बरक्स आपके मूल्यांकन पर निर्भर करता है। आपको पता नहीं होता कि वे क्या काम कर रहे हैं। आपको बस इतना पता होता है कि वे सुपर स्मार्ट हैं और गाढी मेहनत कर रहे हैं।"

कर्मचारियों को पता होता है कि उनके काम को सहकर्मियों के बनिस्पत आंका जाएगा। चूंकि उन्हें ये पता नहीं होता कि उनके सहकर्मी असल में क्या कर रहे हैं, इसलिए वे अपने लिए बहुत ऊंचा मानक तय कर लेते हैं जिससे कोई कसर ना रह जाए।चूंकि इस व्यवस्था में सभी लोग ऐसा ही करते हैं, इसलिए ये पैमाना ऊंचे से और ऊंचा होता जाता है।

शोध के दौरान एक कंसल्टिंग फर्म के सीनियर एक्जीक्यूटिव ने अपने दो सहकर्मियों के बारे में बताया जो काम तो अच्छा करते थे, मगर हमेशा इस आशंका में रहते थे कि उन्हें खराब परफॉर्मेंस के लिए झिडकी मिलेगी और नौकरी छोडने को कहा जाएगा।जब उनके बॉस उन्हें जल्दी घर जाने और परिवार को समय देने को कहते तो उनका जवाब होता, "नहीं नहीं, मुझे काम करना है।"

विज्ञापन
Successful people have such kind of phobia you never belived
job
तरक्की पाने का तरीका
 

जूनियर लेवल के कर्मचारी जब अपने सीनियर को ऐसे काम करते हुए देखते हैं तो उनको लगता है कि तरक्की पाने का यही एक तरीका है। इस तरह यह पैटर्न दोहराया जाता है। ग्लोबल लॉ फर्म 'एलेन एंड ओवरी' के सीनियर पार्टनर रह चुके डेविड मोर्ली सीनियर वकीलों को सर्कस के रिंगमास्टर की तरह बताते हैं।

मोर्ली कहते हैं, "यदि आपका काम अच्छा है और आप अपने काम को इंज्वॉय करते हैं तो आप तरक्की करते जाएंगे। आप लंबा-चौडा बिल बनाएंगे जिनको आपके क्लाएंट चुकाएंगे। फिर आपके फोन की घंटी बजेगी और आप अगले काम में लग जाएंगे। यह एक नशे की तरह है।"

सब कुछ इतना पॉजिटिव नहीं है। लंबे समय तक काम करते रहने और लगातार आगे रहने की होड से शारीरिक और मानसिक सेहत को नुकसान होता है। थकान, दर्द, लत, भोजन संबंधी विकार और किसी का अवसाद का शिकार हो जाना बेहद सामान्य बात है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed