फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखकर इसका ढंग, पुलिस भी रह गई दंग, हाथ में आया क्या...'नंगा चोर', घटना चौंकाने वाली है

Tue, 22 May 2018 08:10 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 22 May 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
Naked thief who wore only underwear on his head arrested by thiruvananthapuram police
naked thief
इस नंगे चोर की स्टोरी जानकर आपको भी ताज्जुब होगा। जी हां, इसे नंगा चोर इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इसका चोरी करने स्टाइल ही कुछ ऐसा है। जब यह चोर पुलिस की पकड़ में आया तो उसे ऐसे ही हाल में पाया गया जिसे देखकर पुलिस भी चौंक पड़ी। आप सोच रहे होंगे कि इस शख्स के ऐसा करने के पीछे क्या वजह रही होगी..? 

 
Naked thief who wore only underwear on his head arrested by thiruvananthapuram police
naked thief
बता दें यह मामला केरल का है जहां कई दिनों से एक चोर ने तिरुवनंतपुरम पुलिस के नाक में दम कर रखा था। इस कुख्यात चोर को पकड़ने के लिए लंबे समय से पुलिस हाथ-पैर मार रही थी मगर हर बार यह बच निकलता था। अब जाकर यह चोर पुलिस की गिरफ्त में आया है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि 'नंगे चोर' के नाम से मशहूर हुए इस कुख्यात चोर के ऊपर जिले के कई घरों में चोरी करने का आरोप है। 
Naked thief who wore only underwear on his head arrested by thiruvananthapuram police
Handcuffs
इस चोर की सबसे अजीब बात यह है कि ये बिना कपड़े पहने चोरी करता था। उसके शरीर पर सिर्फ अंडरवियर होता था जो कि वह अपने सिर पर पहनता था। इसी वजह से इसे 'नंगा चोर' के नाम से जाना जाने लगा। लोग उसे पहचान भी नहीं पाते थे। आप सोच रहे हो न कि फिर यह पकड़ में कैसे आया..? इसकी गिरफ्तारी का किस्सा तो और भी दिलचस्प है। वो कहावत है न कि हर चोर कोई न कोई गलती जरूर करता है। बस इससे भी कुछ ऐसा ही हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Naked thief who wore only underwear on his head arrested by thiruvananthapuram police
naked thief
यह पुलिस के हत्थे चढ़ा तो सीसीटीवी फुटेज की मदद से। हां पुलिस को इसके लिए थोड़ी मशक्कत जरूर करनी पड़ी लेकिन एडविन जॉन की पहचान कर ली गई तब जाकर उसे पकड़ा गया। द न्यूज मिनट की रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 वर्षीय एडविन जॉन मूल रूप से कन्याकुमारी का रहने वाला है, वह सिर पर अंडरवियर इसलिए पहनता था, ताकि कोई उसे आसानी से पहचान न सके। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए राह चलते शनिवार की रात हिरासत में लिया था। इसके बाद जहां-जहां पर चोरी हुई थी, वहां के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए जिसमें हूबहू वैसी ही कद काठी वाली शख्स दिखाई दिया। पुलिस का शक गहरा गया और सख्ती से पूछताछ की जिसमें वही शख्स चोर निकला।
विज्ञापन
Naked thief who wore only underwear on his head arrested by thiruvananthapuram police
police interrogation
पूछताछ में पता चला कि शख्स हर वारदात को अंजाम देने से पहले वह अपने सारे कपड़े उतारकर अपनी बाइक में ही कहीं छिपा देता था और सिर पर केवल अंडरवियर पहनकर अपने चोरी करने चल देता था। द न्यूज मिनट की रिपोर्ट की मानें तो शनिवार की रात पुजियूर पुलिस के कुछ अधिकारियों ने पेट्रोलिंग के दौरान संदेह के आधार पर एडविन को हिरासत में लिया और उसे पुलिस स्टेशन लेकर आ गए। पुलिस को शक हुआ कि वह भी तो 'नंगा चोर' हो सकता है। जिस समय पुलिस ने उसे पकड़ा वह चोरी की यामाहा बाइक चला रहा था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed