दुनिया में बहुत सारे देशों में देह व्यापार को कानूनी मान्यता मिली हुई है। वहीं कई देश इसे गैर-कानूनी मानते हैं। भारत में भी वेश्यावृति को अवैध माना जाता है लेकिन इसके बावजूद देश के कई इलाकों में यह काम जोरों-शोरों पर हो रहा है। पहले के समय में इन जगहों पर केवल नाच-गाना ही हुआ करता था। जिसे कला की दृष्टि से देखा जाता था पर समय बीता और कला की जगह इस अभिशाप ने ली। देश के कई हिस्सों में आज भी कई लड़कियां इस अभिशाप को भुगतने के लिए मजबूर हैं। डेली मेल के अनुसार एशिया का सबसे बड़ा रेडलाइट एरिया भी भारत में है और वह है देश की सांस्कृतिक राजधानी पश्चिम बंगाल में। जी हां कोलकाता का सोनागाछी एशिया का सबसे बड़ा रेडलाइट एरिया। यह जगह जितनी बड़ी है, वहीं यहां रहने वाली औरतों का गम भी उतना ही बड़ा है।
एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया में 14 हजार युवतियां बेचती हैं जिस्म, तस्वीरों में जानें 5 राज
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 22 May 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन