Weird Facts Aliens Living On Earth: दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने एलियन और यूएफओ को देखने का दावा किया है। कई लोग दावा करते हैं कि ब्रह्मांड में एलियंस हैं, जबकि कई लोग इस दावे को खारिज करते हैं। ब्रह्मांड में एलियन के अस्तित्व को लेकर किसी भी वैज्ञानिक के पास कोई ठोस सबूत नहीं है। हालांकि आए दिन एलियन के एयरक्राफ्ट यूएफओ को देखने का दावा किया जाता है। वैज्ञानिकों की टीम सालों से अंतरिक्ष में एलियन की तलाश में लगी है, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। अब इस बीच एक अमेरिकी प्रोफेसर ने सनसनीखेज दावा किया है जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है।
अजब-गजब: धरती पर इंसानों की भेष में रह रहे हैं एलियंस, हमले की कर रहे तैयारी, अमेरिकी प्रोफेसर का दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डराने वाला किया है दावा
अमेरिका प्रोफेसर डॉक्टर डेविड ने उन लोगों से बात की है जिनका एलियंस ने अपहरण कर लिया था, लेकिन वह जिंदा बच गए। उन्होंने एक डॉक्यूमेंट्री (Extraordinary: The Revelations) भी बनाई है जो इससे संबंधित है। लेकिन हम यह नहीं कह सकते हैं कि इसमें कितनी सच्चाई है। हालांकि उन्होंने जो दावे किए हैं वो डराने वाले जरूर हैं।
हमले में तैयारी में एलियंस
डॉक्टर डेविड ने दावा किया है कि धरती पर हमला करने की तैयारी में एलियंस लगे हुए हैं। उनका कहना है कि इससे पहले वह इंसानों का अपहरण कर रहे हैं और उनको अपने वश में कर रहे हैं। उनका दावा है कि एलियंस ने जिन लोगों का अपहरण किया था उन लोगों ने बताया है कि वह उनसे भविष्य में काम लेंगे। लोगों ने बताया कि उनको वश में करने के बाद एलियंस इंस्ट्रक्शन दे सकते हैं।
क्या धरती पर रह रहे हैं एलियंस
डेविड जैकब्स ने अजीबोगरीब दावा करते हुए कहा है कि एलिंयस धरती आ गए हैं और इंसानों की तरह दिखते हैं। उन्होंने अपहरण किए गए लोगों द्वारा बताई गई बातों के आधार पर यह जानकारी जुटाई है।
एक शख्स का कहना है कि एलियंस इंसानों जैसे ही दिखते हैं और इंसानों के बीच रहने का तरीका सीखते हैं। शख्स का कहना है वे सुपरह्यूमन की तरह हैं और इंसानों पर कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं।