फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nostradamus Prediction: नास्त्रेदमस की डराने वाली भविष्यवाणी, इस साल होगा तीसरा विश्व युद्ध, सात महीने चलेगी जंग

Sat, 02 Apr 2022 01:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 01:59 PM IST
विज्ञापन
Nostradamus Prediction About World War 3 This Year Know When And How In Hindi
नास्त्रेदमस की डराने वाली भविष्यवाणी - फोटो : iStock

Nostradamus Prediction: रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध को एक महीने से ज्यादा हो चुका है, लेकिन अभी भी जंग खत्म होती नजर नहीं आ रही है। रूस की सेना यूक्रेन में ताबड़तोड़ हमले कर रही है। इस युद्ध में यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ है और चारों तरफ सिर्फ तबाही का मंजर है। रूस और यूक्रेन में हो रहे जंग के बीच तीसरे विश्व युद्ध का भी खतरा मंडरा रहा है। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' द्वारा की गई भविष्यवाणी ने तीसरा विश्व की आशंका को बढ़ा दिया है। नॉस्त्रेदमस (Nostradamus) की भविष्यवाणी के मुताबिक, अगले साल दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। 



भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में हजारों भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने इस किताब में दुनिया में आने वाली तबाही के बारे में बताया था। उनकी भविष्यवाणी पर दुनिया विश्वास करती है, क्योंकि उनकी अब तक की गईं 70 फीसदी भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। नास्त्रेदमस ने तीसरे विश्व युद्ध के अलावा साल 2022 के लिए भी बेहद डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने साल 2022 के बारे में की गई अपनी भविष्यवाणी में तबाही के संकेत दिए हैं। 

Nostradamus Prediction About World War 3 This Year Know When And How In Hindi
नास्त्रेदमस की डराने वाली भविष्यवाणी - फोटो : iStock

जानिए क्या है भविष्यवाणी

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  फ्रांस के ज्योतिषी नॉस्त्रेदमस का जन्म 16वीं शताब्दी में हुआ था। उन्होंने इस दौरान भविष्य में दुनिया में होने वाली कई घटनाओं को लेकर भविष्यवाणी की थी। कहा जाता है कि उन्होंने जो भविष्यवाणियां की थीं उनमें से एक रूस-यूक्रेन युद्ध भी था जो अब सच साबित हुआ है।

Nostradamus Prediction About World War 3 This Year Know When And How In Hindi
नास्त्रेदमस की डराने वाली भविष्यवाणी - फोटो : iStock


नॉस्त्रेदमस ने यह भी भविष्यवाणी की थी कि रूस-यूक्रेन में हो रहा युद्ध समाप्त हो जाएगा, लेकिन दूसरे देशों के बीच मतभेद भीतर ही भीतर भड़कते रहेंगे। इसका नतीजा यह होगा कि अगले साल (2023 ) यूरोप में भीषण युद्ध की शुरुआत होगी। साफ तौर यह तीसरा विश्व युद्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nostradamus Prediction About World War 3 This Year Know When And How In Hindi
नास्त्रेदमस की डराने वाली भविष्यवाणी - फोटो : iStock

सात महीने चलेगी जंग

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था तीसरा विश्व युद्ध करीब सात महीने तक चलता रहेगा। इस जंग में लाखों लोगों की मौत होगी। नॉस्त्रेदमस के मुताबिक, तीसरे विश्व युद्ध में दुनिया के कई देशों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इस जंग में जो लोग बच जाएंगे वो नए सिरे से जीवन की शुरुआत करेंगे। इसकी वजह से दुनिया में एक नए विश्व युद्ध की शुरुआत होगी। 
विज्ञापन
Nostradamus Prediction About World War 3 This Year Know When And How In Hindi
नास्त्रेदमस की डराने वाली भविष्यवाणी - फोटो : iStock


रिपोर्ट के मुताबिक, नास्त्रेदमस के भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2023 में यूरोप में एक युद्ध की शुरुआत होगी। यह जंग धीरे-धीरे तीसरे विश्व युद्ध में बदल जाएगी। इसके बाद इस जंग में कई देश शामिल हो जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed