बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच दिल्ली में खेला जा रहा है। रविवार को खेले जा रहे मैच में भारत की तरफ से ऑलराउंडर शिवम दुबे ने डेब्यू किया है। शिवम भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी-20 में डेब्यू करने वाले 82वें खिलाड़ी हैं।
इस धाकड़ ऑलराउंडर ने किया बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू, जड़ चुका है पांच गेंदों में पांच छक्के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित की अगुवाई में टीम इंडिया में कई नए खिलाड़ी शामिल हैं, इसमें एक खिलाड़ी हैं मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे जिन्हें हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद टीम में जगह दी गई है।
Proud moment for Shivam Dube who is all set to make his T20I debut for #TeamIndia.
— BCCI (@BCCI) November 3, 2019
Go well, Shivam 👏👏@Paytm #INDvBAN pic.twitter.com/QoPvzd3QZg
मुंबई के युवा बल्लेबाज शिवम दुबे ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। शिवम दुबे ने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए आठ मैचों में 88.50 के औसत से 177 रन बनाए हैं। इसमें पांच पारियों में उन्होंने एक शतक भी जड़ा, साथ ही उन्होंने निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 15 छक्के भी जड़े।
हालांकि दुबे ने गेंदबाजी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया और टूर्नामेंट में मात्र पांच विकेट ही हासिल किए लेकिन बावजूद इसके उनकी बाएं हाथ की बल्लेबाजी और निचले क्रम में ताबड़तोड़ रन बनाने की प्रतिभा ने चयनकर्ताओं को उनपर सोचने के लिए मजबूर कर दिया।
शिवम पिछले साल तब चर्चा में आए थे, जब उन्हें विराट की अगुवाई वाली आरसीबी ने पांच करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा था। हालांकि वह टूर्नामेंट में कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। उससे पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी मैच में वडोदरा के स्पिनर स्वप्निल सिंह के ओवर में पांच छक्के जड़कर भी सनसनी फैला दी थी।