कुछ कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को उनके अच्छे काम के लिए ऐसे-ऐसे इनाम दिएं हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आजतक आपने कर्मचारियों को मुफ्त में कार और फ्लैट्स देने के बारे में तो सुना होगा लेकिन कई कंपनियां अनोखे इनाम देने की वजह से काफी चर्चा में हैं। आइए ऐसे ही कुछ इनामों के बारे में जानते हैं...
तुर्की के नवजात आयदीन ने सिर्फ 3 कर्मचारियों से एक स्टार्टअप की शुरुआत की थी। तरक्की की मंजिल चढ़ते हुए यह स्टार्टअप एक सफल फूड डिलिवरी कंपनी बन गया, जिसका नाम येमेकसेपेती है।
15 सालों बाद अगस्त, 2015 में उसने अपनी कंपनी को 589 मिलियन डॉलर यानी अभी के हिसाब से करीब 4 हजार करोड़ रुपये में बेच दिया। उसमें से 250 करोड़ रुपये को उसने अपने 114 वफादार कर्मचारियों को बोनस के तौर पर बांटा।
इटली में चश्मा बनाने वाली कंपनी है लक्सोटिका। उस कंपनी के बॉस लियोनार्दो डेल वेकहियो ने जब अपना 80वां जन्मदिन मनाया तो कंपनी के कर्मचारियों को अपने 1,40,000 शेयर बांट दिए।
करीब 8,000 कर्मचारियों को 10 मिलियन डॉलर यानी अभी के हिसाब से 70-70 करोड़ रुपये का शेयर मिला। दरअसल, लियोनार्दो अनाथ था जिसने एक फैक्ट्री में मजदूरी से काम की शुरुआत की थी।