{"_id":"5cde6911bdec220700633b5b","slug":"weird-and-unique-restaurants-of-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के अजीबोगरीब रेस्टोरेंट, कहीं वेटर्स हैं जुड़वां तो कहीं नर्स परोसती हैं खाना","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया के अजीबोगरीब रेस्टोरेंट, कहीं वेटर्स हैं जुड़वां तो कहीं नर्स परोसती हैं खाना
दुनियाभर में ऐसे कई अजीबोगरीब रेस्टोरेंट हैं जो किसी अजूबे से कम नहीं हैं। अपने अनोखे कामों की वजह से ये दुनियाभर में मशहूर हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे अजब गजब रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां विचित्र चीजें देखने को मिलती हैं जो आपको हैरान कर देगी।
2 of 6
अजीबोगरीब रेस्टोरेंट
- फोटो : Social media
चीन में एक ऐसा रेस्टोरेंट है जिसका लुक एक जेल जैसा है। जेल में बंद किसी कैदी की तरह लोग यहां सलाखों के बीच बैठकर खाना खाते हैं। यह अनोखा रेस्टोरेंट तियाजीन शहर में है, जो साल 2014 में खुला था।
3 of 6
अजीबोगरीब रेस्टोरेंट
- फोटो : Social media
लात्विया की राजधानी रीगा में एक ऐसा अनोखा रेस्टोरेंट है जिसे पूरी तरह से अस्पताल का लुक दिया गया है। यहां के शेफ डॉक्टर की ड्रेस में जबकि महिला वेटर्स नर्स की ड्रेस पहने नजर आती हैं। यहां आए लोग किसी मरीज की तरह खाना खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अजीबोगरीब रेस्टोरेंट
- फोटो : Social media
ताइवान के ताइपे शहर में स्थित इस रेस्टोरेंट को एक हवाई जहाज का रूप दिया गया है। इसका नाम भी किसी हवाई जहाज के नंबर की तरह A380 रखा गया है। इस रेस्टोरेंट के अंदर घुसने पर आपको लगेगा कि किसी विमान में घुस गए हों।
विज्ञापन
5 of 6
अजीबोगरीब रेस्टोरेंट
- फोटो : Social media
वेस्ट हॉलीवुड में ओपाक्यू कैफे नाम का एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहां अंधेरे में खाना सर्व होता है। यहीं नहीं यहां के सभी वेटर्स भी नेत्रहीन हैं। हालांकि अंधेरे कमरे में खाना खाने में लोगों को एक अलग ही आनंद आता है। यही वजह है कि यहां काफी सारे लोग आते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।