{"_id":"5c80cb04bdec2275a469f207","slug":"visa-temple-who-fulfills-your-wish-of-getting-a-visa-on-your-passport-chilkur-balaji-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मान्यता: 500 साल पुराने इस मंदिर में भगवान को हवाई जहाज चढ़ाने से जल्द मिलता है वीजा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
मान्यता: 500 साल पुराने इस मंदिर में भगवान को हवाई जहाज चढ़ाने से जल्द मिलता है वीजा
किसी भी इंसान को विदेश जाने के लिए उसके पास दो चीजों का होना एकदम जरूरी है, पहला पासपोर्ट और दूसरा वीजा। हालांकि पासपोर्ट तो फिर भी जल्दी बन जाता है, लेकिन वीजा के लिए लोगों को काफी भटकना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां की मान्यता है कि वहां भगवान को हवाई जहाज चढ़ाने से लोगों को जल्द वीजा मिल जाता है और उनका विदेश जाने का सपना पूरा हो जाता है।
2 of 5
Chilkur Balaji Temple
- फोटो : Social media
यह मंदिर तेलंगाना में हैदराबाद की सीमा से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित है, जिसे चिल्कुर बालाजी के मंदिर के नाम से जाना जाता है। लोगों का मानना है कि वीजा के लिए दूतावास के चक्कर लगाने से अच्छा है कि चिल्कुर बालाजी मंदिर के चक्कर लगाएं और हवाई जहाज का चढ़ावा चढ़ाएं। इससे वीजा मिलना आसान हो जाता है। इस मंदिर को वीजा वाले मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
3 of 5
Chilkur Balaji Temple
- फोटो : Social media
इस मंदिर में लोग अच्छी नौकरी की मन्नतें लेकर भी आते हैं। ऐसी मान्यता है कि चिल्कुर बालाजी की 11 परिक्रमा करके मांगी गई मन्नत कभी खाली नहीं जाती है और जब भक्तों की मनोकामना पूरी हो जाती है तो वो यहां फिर आकर बालाजी की 108 बार परिक्रमा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तिरुपति बालाजी
500 साल पुराने इस मंदिर का इतिहास बड़ा ही रोचक है। कहते हैं कि वेंकटेश बालाजी के एक भक्त रोजाना कई किलोमीटर पैदल चलकर उनके दर्शन के लिए तिरुपति बालाजी के मंदिर आते थे। लेकिन एक दिन उनकी तबीयत खराब हो गई, जिससे वो मंदिर नहीं जा पाए। ऐसे में बालाजी खुद अपने भक्त के सपने में आए और बोले कि तुम्हें मेरे दर्शन के लिए इतनी दूर जाने की जरूरत नहीं है, मैं यही तुम्हारे पास वाले जंगल में रहता हूं।
विज्ञापन
5 of 5
Balaji
- फोटो : Social media
अगले दिन जब बालाजी के भक्त भगवान की बताई जगह पर गए तो उन्हें वहां उभरी हुई भूमि दिखाई दी। इसके बाद भक्त ने वहां जमीन की खुदाई की तो वहां से खून जैसा निकलने लगा और तभी आकाशवाणी हुई कि इस भूमि को दूध से नहलाकर यहां एक मूर्ति की स्थापना की जाए। भक्त ने भी भगवान की बताएनुसार वहां बालाजी की मूर्ति की स्थापना कर दी। आज यही मंदिर चिल्कुर बालाजी के नाम से मशहूर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।