फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोने से बना है ये अनोखा बर्गर, खाने के लिए चुकाने होंगे इतने हजार रुपये

Wed, 30 Dec 2020 10:47 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 30 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
USA restaurant in colombia offering gold plated burger
प्रतीकत्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बर्गर एक ऐसा फास्टफूड है, जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। केवल विदेश ही नहीं भारत में भी लोग बर्गर के दीवाने हैं। यहां के बाजारों में 10 रुपये से लेकर आपको 500 रुपये तक के बर्गर मिल जाएंगे, लेकिन क्या आपने कभी 4,330 रुपये का एक बर्गर खाया है। अधिकांश लोगों का जवाब नहीं ही होगा। कई लोग तो ये सोच रहे होंगे कि साढ़े चार हजार रुपये का बर्गर मिलता कहां है। आज हम आपको इस बर्गर से जुड़ी खासियत के बारे में बताएंगे।

USA restaurant in colombia offering gold plated burger
सोने से बना बर्गर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, ये बर्गर अमेरिका के एक रेस्टोरेंट में मिलता है, जिसकी कीमत 59 अमेरिकी डॉलर यानी 4330 रुपये है। इस महंगे बर्गर की खासियत ये है कि इस पर सोने का वर्क लगाया गया है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इस बर्गर का नाम 24 कैरेट बर्गर रखा गया है। आपको बता दें कि कैरेट सोने की शुद्धता को मापने का पैमाना होता है।

USA restaurant in colombia offering gold plated burger
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक कोलम्बिया के बोगोटा में एक रेस्तरां ने दुनिया के पसंदीदा खाद्य पदार्थों को शानदार व्यंजनों में बदल दिया है। ये रेस्टोरेंट ग्राहकों को लुभाने के लिए 24 कैरेट बर्गर जैसा खास व्यंजन भी बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
USA restaurant in colombia offering gold plated burger
सोने से बना बर्गर - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ चाइना मॉर्निंग के अनुसार, रेस्टोरेंट के शेफ मारिया पाउला ने बताया कि रेस्टोरेंट में हैमबर्गर को पहले प्लास्टिक से पैक किया जाता है और फिर उसपर सोने की परत चढ़ाई जाती है। पाउला ने इस बर्गर को बनाने से जुड़ी सावधानीपूर्वक प्रक्रिया को भी बताया। उन्होंने कहा, ''यह क्षतिग्रस्त हो सकता है। अगर यह आपकी उंगली पर चिपक जाती है तो इससे नुकसान हो सकता है।"

विज्ञापन
USA restaurant in colombia offering gold plated burger
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनियाभर में रेस्टोरेंट उद्योग को भारी झटका लगा है। रेस्टोरेंट से कर्मचारियों की छंटनी भी चल रही, तो वहीं कई रेस्टोरेंट बंद होने के कागार पर हैं। कोरोना से बचाव के लिए सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाने से डाइन-इन रेस्टोरेंट को केवल डिलीवरी आउटलेट में बदल दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed