{"_id":"5fd793478ebc3e415473d1f5","slug":"us-white-house-is-ready-for-the-new-president-in-5-hours-know-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर नए राष्ट्रपति के लिए 5 घंटों में कैसे सजकर तैयार हो जाता है 132 कमरों वाला व्हाइट हाउस?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
आखिर नए राष्ट्रपति के लिए 5 घंटों में कैसे सजकर तैयार हो जाता है 132 कमरों वाला व्हाइट हाउस?
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Tue, 15 Dec 2020 06:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
व्हाइट हाउस, अमेरिका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिका के व्हाइट हाउस में हमेशा नए राष्ट्रपति के आने से पहले साफ-सफाई की जाती है। पुराने राष्ट्रपति के सामान को हटाकर नए राष्ट्रपति की पसंद के मुताबिक किचन से लेकर सेमिनार रूम तक तैयार किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये सब काम महज 5 घंटों के अंदर पूरा कर लिया जाता है। यानी केवल 5 घंटों में विशालकाय राष्ट्रपति भवन को पूरी तरह से बदल दिया जाता है। आइए जानते हैं कैसे काम करता है ये सिस्टम...
2 of 7
जो बाइडन
- फोटो : ANI
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन 20 जनवरी को व्हाइट हाउस में आने वाले हैं। इससे पहले दिन तक मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भवन में बने रहेंगे। ट्रंप के शिफ्ट करते ही तेजी से राष्ट्रपति भवन की साफ-सफाई शुरू हो जाएगी। आमतौर पर नए राष्ट्रपति के आने और पुराने राष्ट्रपति के भवन से जाने के बीच केवल 5 ही घंटों का फर्क रहता है। इतने ही समय में नए राष्ट्रपति के मुताबिक सारे बदलाव कर लिए जाते हैं।
3 of 7
व्हाइट हाउस, अमेरिका
- फोटो : सोशल मीडिया
Exploring the White House नाम की किताब की लेखिका केट एंडरसन ने सीएनएन से बातचीत के दौरान बताया कि इस सफाई को और ज्यादा खास इसलिए भी माना जाता है, क्योंकि इसके लिए प्रोफेशनल हायर नहीं किए जाते हैं। इससे सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसलिए आम दिनों में वाइट हाउस में रहने वाला स्टाफ ही ये पूरी प्रक्रिया करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
व्हाइट हाउस, अमेरिका
- फोटो : सोशल मीडिया
व्हाइट हाउस को तैयार करते समय इस बात का ध्यान रखा जाता है कि नए राष्ट्रपति आएं, तो उन्हें अपनी किताबों और कपड़ों से लेकर टूथब्रश भी जगह पर मिले। हर एक सामान को नए राष्ट्रपति की पसंद और जरूरत को देखते हुए रखा जाता है। कोविड-19 के कारण इस बार साफ-सफाई के प्रक्रिया में काफी समय लगने वाला है। पूरे व्हाइट हाउस की डीप क्लीनिंग होगी।
विज्ञापन
5 of 7
व्हाइट हाउस, अमेरिका
- फोटो : सोशल मीडिया
कई लेयर में सफाई के चरणों को पूरा कर इस बात को पक्का किया जाएगा कि व्हाइट हाउस पूरी तरह से साफ और संक्रमण-मुक्त है। इसके साथ ही 5 घंटे की तैयारी का एक दिलचस्प हिस्सा ये भी है कि व्हाइट हाउस में मौजूदा सामान का एक कैटेलॉग तैयार किया जाता है और इसे आने वाले राष्ट्रपति को भेजा जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।