दुनिया के कई बड़े वैज्ञानिक अंतरिक्ष के रहस्यों को जानने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही वैज्ञानिक एलियंस को लेकर भी शोध कर रहे हैं। वैज्ञानिकों के इस कदम पर अमेरिका के एक शीर्ष अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने बड़ी चेतावनी दी है। अमेरिकी वैज्ञानिक ने कहा है कि अंतरिक्ष में एलियंस से संपर्क करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह एक घातक विचार है। उनका कहना है कि एलियसं से संपर्क करने का मतलब उनको धरती पर राज करने का निमंत्रण देना है।
ब्रह्मांड की अनसुलझी गुत्थियों को सुलझाने के लिए अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप को अंतरिक्ष में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप अतंरिक्ष के रहस्यों से पर्दा उठाएगा। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की मदद सै वैज्ञानिक लाखों किमी दूर तक देख सकते हैं। वर्तमान में अंतरिक्ष में सक्रिय हबल टेलिस्कोप से यह 100 गुना ताकतवर होगा। कई वैज्ञानिकों ने इस टेलिस्कोप को लेकर डर जताया है।
2 of 4
NASA के इस कदम से धरती पर मचेगी तबाही
- फोटो : iStock
कुछ वैज्ञानिकों की आशंका है कि नासा का शक्तिशाली जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से अंतरिक्ष के जीव (एलियन) परेशान हो सकते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि वह अभी इंसान के अस्तित्व के बारे में नहीं जानते हैं। उनका कहना है कि यह धरती के विपरित होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिक मानते हैं कि इस टेलीस्कोप से हजारों ग्रहों को देखा जा सकता है, लेकिन वहां पर रह रहे जीवों तक पहुंचने में सावधानी बरतनी होगी।
3 of 4
NASA के इस कदम से धरती पर मचेगी तबाही
- फोटो : Pixabay
वैज्ञानिक का कहना है कि नासा जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से हम हजारों ग्रहों को देख सकते हैं। इसलिए मैं सोचता हूं कि हम एक दूसरी सभ्यता से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे कुछ साथियों का विचार घातक है, क्योंकि वो सोचते हैं कि हमे उनके पास जाना चाहिए।
4 of 4
NASA के इस कदम से धरती पर मचेगी तबाही
- फोटो : Pixabay
अमेरिका के शीर्ष वैज्ञानिक का कहना है कि मेरा मानना है कि हम एलियंस से संपर्क नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों को दूसरी दुनिया के जीवों से संपर्क करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। नासा का यह टेलिस्कोप धरती से करीब 1.5 मिलियन किमी दूर चक्कर लगाएगा।