फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: कुल्हड़ वाली चाय के बाद अब खाइए कुल्हड़ मोमोज, वीडियो देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

Sun, 12 Dec 2021 01:54 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 12 Dec 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
delhi street vendor served new kulhad momos video goes viral
Kulhad Momos - फोटो : Instagram- @payaishi_foodie

हमारे देश में स्वाद के दीवानों की भरमार है। यहां खाने के जितने शौकीन हैं उतने ही व्यंजनों के साथ नए-नए प्रयोग वाले लोग भी हैं। किसी एक व्यंजन पर प्रयोग करके उसकी कई वैरायटी बनाना हम भारतीयों की एक कला है। अब मोमोज को ही देख लीजिए, मोमोज भारत में बेहद लोकप्रिय डिश है। भारत में इसकी शुरुआत वेज या फिर नॉन-वेज रूप में हुई थी। फिर आया पनीर मोमोज। लेकिन ये सभी भाप पर ही पकाए जाते थे। बाद में इसपर और ज्यादा एक्सपेरिमेंट किया गया और मार्केट में स्टीम वाले मोमोज के अलावा तंदूरी मोमोज और फ्राई मोमोज भी मिलने लगे। 



लेकिन हमारे देश में लोग रुकने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने मोमोज की एक नई वैरायटी बाजार में उतारी है, जिसकी आजकल खूब चर्चा भी हो रही है। मोमोज का ये नया प्रकार है 'कुल्हड़ मोमोज'। आईये जानते हैं इस नए मोमोज के बारे में... 

delhi street vendor served new kulhad momos video goes viral
Kulhad Momos - फोटो : Instagram- @payaishi_foodie

अभी तक आपने कुल्हड़ वाली चाय पी होगी लेकिन अब बाजार में आ गया है कुल्हड़ मोमोज। पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में एक वेंडर ने मोमोज के साथ ये गजब का प्रयोग किया है। इस नए मोमोज को बड़ी संख्या में पसंद किया जा रहा है। साथ ही इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

delhi street vendor served new kulhad momos video goes viral
Kulhad Momos - फोटो : Instagram- @payaishi_foodie

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर दिल्ली के फूड ब्लॉगर हार्दिक मलिक ने शेयर किया है। इस वीडियो में कुल्हड़ वाली मोमोज को दिखाया गया है। वीडियो के शुरुआत में आप देख सकते हैं कि एक शख्स किसी बर्तन में कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज और स्वीट कॉर्न के बीज के साथ मेयोनीज, सॉस और मसाले डालता है। इसके बाद इस मिक्स में मोमोज को डालकर अच्छे से मिलाता है, फिर दो कुल्हड़ में मोमोज के साथ ये सारी चीजें डालकर उसे बेक करने के लिए माइक्रोवेव ओवन में डाल देता है। इसके बाद तैयार हो जाता है कुल्हड़ मोमोज। इस वीडियो को देखर आपके मुंह पानी आ जाएगा। 

यहां देखिए वीडियो 

View this post on Instagram

A post shared by HARDIK MALIK || DELHI BLOGGER (@paidaishi_foodie)

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi street vendor served new kulhad momos video goes viral
Kulhad Momos - फोटो : Instagram- @payaishi_foodie

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को करीब 2.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं वहीं एक लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। कुल्हड़ मोमोज का वीडियो देखने के बाद इन्हें खाने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। लोगों को ये आइडिया काफी पसंद आ रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed