फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

132 कमरों वाला घर, खुद का अपना देश, कुछ इस तरह खास होगी अमेरिका के नए राष्ट्रपति की जिंदगी

Fri, 08 Jan 2021 06:09 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 08 Jan 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
us president joe biden interesting facts about white house
व्हाइट हाउस, अमेरिका - फोटो : सोशल मीडिया

20 जनवरी को जब जो बाइडन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे, तो उनका कई साल पुराना एक सपना भी पूरा हो जाएगा। जी हां, जो बाइडन ने राष्ट्रपति बनने का सपना पहली बार साल 2007 में देखा था, जो अब जाकर सच हुआ है। राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडन अपने विलमिंग्टन के घर को छोड़कर व्हाइट हाउस में शिफ्ट हो जाएंगे। व्हाइट हाउस एक ऐसी जगह है, जो अमेरिका के राष्ट्रपति की तरह ही काफी पावरफुल है। तो आइए जानते हैं कि जो बाइडन के राष्ट्रपति बनते ही, उनकी जिंदगी में किस तरह के बदलाव आएंगे।



us president joe biden interesting facts about white house
व्हाइट हाउस, अमेरिका - फोटो : सोशल मीडिया

'व्हाइट हाउस' सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति का निवास स्थान ही नहीं बल्कि यह अमेरिका की एतिहासिक विरासत का एक उत्कृष्ट नमूना भी है। व्हाइट हाउस में कुल 132 कमरे हैं। इसके अलावा इसमें 35 बाथरूम, 412 दरवाजे, 147 खिड़कियां, 28 अंगीठी, 8 सीढ़ियां और तीन लिफ्ट भी हैं। छह मंजिला इस इमारत में दो बेसमेंट, दो पब्लिक फ्लोर और बाकी के फ्लोर को अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए सुरक्षित रखा गया है। इसके अलावा यहां 18 एकड़ में फैला एक मैदान, एक स्विमिंग पूल, बास्केटबॉल और टेनिस कोर्ट्स और जॉगिंग ट्रैक भी है।

व्हाइट हाउस के पास में ही ब्लेयर हाउस नाम का एक गेस्ट हाउस भी है। इस गेस्ट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक मेहमान ठहरते हैं। व्हाइट हाउस से भी बड़ा ब्लेयर हाउस में कुल 119 कमरें हैं। जब भी कोई विदेशी मेहमान इस गेस्ट हाउस में ठहरने के लिए आता है, तो यहां पर उस देश का झंडा लगा दिया जाता है।

us president joe biden interesting facts about white house
व्हाइट हाउस, अमेरिका - फोटो : सोशल मीडिया
व्हाइट हाउस के कर्मचारी

व्हाइट हाउस में ग्राउंड्सकीपर्स, माली, वैले पार्किंग के लिए लोग, बटलर्स, एक पेस्ट्री शेफ और 24 घंटे तक मौजूद रहने वाला कुकिंग स्टाफ की व्यवस्था होती है। साथ ही व्हाइट हाउस में एक व्यक्ति बतौर चीफ अशर तैनात रहता है, जिसका काम रेजीडेंस स्टाफ, राष्ट्रपति के ऑफिस से को-ऑर्डिनेट करना और राष्ट्रपति के निजी और सार्वजनिक जिंदगी की रक्षा करना है। इसके अलावा एक चीफ कैलीग्राफर होता है, जो ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स को तैयार करता है। व्हाइट हाउस को चलाने का वार्षिक खर्च चार मिलियन डॉलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
us president joe biden interesting facts about white house
कैम्प डेविड - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी राष्ट्रपति का अपना देश
अमेरिकी राष्ट्रपति के पास अपना खुद का एक देश होता है, जिसे कैंप डेविड के नाम से जानते हैं। आपको ये बात थोड़ी अजीब जरूर लग रही होगी, लेकिन ये सच है। कैंप डेविड का निर्माण साल 1935 में शुरू हुआ और 1938 में खत्म हुआ। साल 1942 में एफडी रुजवेल्ट ने इसे आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति का दूसरा घर करार दिया। वाशिंगटन डीसी से कैंप डेविड करीब 100 किमी दूर है। दरअसल, सुरक्षा के कारणों की वजह से यह कभी मैप पर नजर नहीं आता है।

विज्ञापन
us president joe biden interesting facts about white house
द बीस्ट कार - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी राष्ट्रपति की कार
'द बीस्ट' अमेरिकी राष्ट्रपति की आधिकारिक कार होती है। इस कार की कीमत करीब 300,000 डॉलर है। द बीस्ट के दरवाजों का वजन बोइंग 757 के दरवाजों के बराबर है। इस कार के टायर पंचर होने के बाद भी काम करते रहते हैं। कार के पास अपनी खुद का ऑक्सीजन सप्लाई, फायरफाइटिंग सिस्टम और एक ब्लड बैंक भी है। इतना ही नहीं ये कार टीयर गैस से लेकर ग्रेनेड तक फायर कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed