डॉक्टर नए-नए शोध करने में लगे हैं। अब इस बीच अमेरिकी डॉक्टरों ने कमाल कर दिया है। उन्होंने एक ब्रेन डेड मरीज के शरीर में सूअर की किडनियों को लगया गया है। उन्होंने मेडिकल इतिहास में पहली बार ऐसा किया है। इससे कुछ दिनों पहले ही इंसान की शरीर में सूअर का दिल लगाया गया था। अब विशेषज्ञों ने जेनेटिकली मॉडिफाइड सूअर की दोनों किडनी एक ब्रेन डेड इंसान के शरीर में सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया है।
Kidney Transplant: ब्रेन डेड मरीज के शरीर में लगाई सूअर की किडनी, जानिए डाॅक्टरों ने क्यों किया ऐसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकन जर्नल ऑफ ट्रांसप्लांटेशन में 20 जनवरी को इस किडनी ट्रांसप्लांट की रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी। सबसे पहले वैज्ञानिकों ने योजना बनाई थी कि किसी जीवित इंसान पर इस प्रयोग का क्लीनिकल ट्रायल किया जाए, लेकिन सुरक्षा का ख्याल भी बेहद जरूरी था। इसलिए विशेषज्ञों ने ब्रेन डेड मरीज पर यह प्रयोग किया और सफलता हासिल की है।
वैज्ञानिक इस बात की जांच करना चाहते थे कि ब्रेन डेड मरीज का शरीर किडनी रिसीव करने के बाद कैसी प्रतिक्रिया करता है, क्योंकि एक जानवर का अंग एक इंसान में ट्रांसप्लांट किया गया। विशेषज्ञ इसलिए पहले सुरक्षा के मद्देनजर यह प्रयोग करना चाहते थे।
इस ट्रांसप्लांट करने वाली टीम में शामिल एक डॉक्टर ने बताया कि हमने इस प्रयोग में सफलता हासिल की है। हमें इस बात की खुशी है कि ब्रेन डेड मरीज के शरीर ने सूअर की किडनियों को रिजेक्ट नहीं किया। सूअर की किडनी इंसान के शरीर में इंसान की सामान्य किडनी की तरह काम कर रही है। अब हम क्लीनिकल ट्रायल करेंगे, हालांकि इससे पहले कुछ छोटे-मोटे प्रयोग करने हैं।
इंसान के शरीर में लगाया था सूअर का दिल
इससे पहले अमेरिकी शल्य चिकित्सकों ने 57 साल के एक व्यक्ति में आनुवंशिक रूप से एक सूअर का दिल प्रत्यारोपित करने में सफलता हासिल की थी। यूनिवर्सिटी आफ मैरीलैंड मेडिकल स्कूल ने बताया था कि पीड़ित डेविड बेनेट की हालत बेहद नाजुक थी। इसलिए उसकी जान बचाने के लिए आनुवांशिक रूप से परिवर्तित सूअर का दिल प्रत्यारोपित करने का निर्णय लिया गया।