फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला ने इमरजेंसी नंबर पर 13 बार की कॉल, नहीं हुई रिसीव तो हुआ ये हादसा, अब किया ये बड़ा काम

Sat, 23 Feb 2019 06:00 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Sat, 23 Feb 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
us Family sues after 911 emergency calls went unanswered husband died due to negligence in usa
woman sues against emergency service operator

अमेरिका के मिशिगन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने इमरजेंसी सर्विस पर मदद के लिए एक-दो बार नहीं बल्कि 13 बार से ज्यादा बार फोन किया लेकिन किसी ने उसकी कॉल रिसीव नहीं की, जिससे उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद महिला ने बड़ा कदम उठाते हुए कुछ ऐसा काम किया है, जिसे इमरजेंसी सर्विस वाले शायद कभी नहीं भूल पाएंगे।

us Family sues after 911 emergency calls went unanswered husband died due to negligence in usa
- फोटो : Social Media

दरअसल, मिशगन की रहने वाली डोरोशी ग्रीन का कहना है कि पिछले साल मार्च में उनके पति स्टीफन ग्रीन को हार्ट अटैक आया। मौके पर मौजूद उनके कर्मचारियों ने इमरजेंसी सर्विस पर 13 बार कॉल किया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। इससे स्टीफन की मौत हो गई। अब डोरोथी ने कोर्ट में इस देरी को जीवन और मौत के बीच का अंतर बताते हुए लापरवाही का आरोप लगाया है।  

इमरजेंसी सर्विस 8 मिनट लेट हुई थी

us Family sues after 911 emergency calls went unanswered husband died due to negligence in usa
- फोटो : Social Media

मिशिगन के सुरक्षा विभाग ने जांच के बाद बताया कि इमरजेंसी सर्विस में काम कर रहे एक डिस्पैचर ने 911 नंबर का स्पीकर बंद कर दिया था। लिहाजा, किसी को फोन की आवाज सुनाई नहीं दी और इमरजेंसी सेवाएं करीब आठ मिनट लेट हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
us Family sues after 911 emergency calls went unanswered husband died due to negligence in usa
- फोटो : cnn.com

डोरोशी ग्रीन ने घटना को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए इमरजेंसी सर्विस में देरी के लिए 178 करोड़ रुपए का दावा ठोका है। ग्रीन परिवार ने अपनी याचिका में कहा है कि यही समय किसी को जिंदा रखने में फर्क बन सकता है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि 911 के दो ऑपरेटरों ने जानबूझकर फोन बंद कर दिए थे। दोनों को लापरवाही, जानबूझकर परेशानी पैदा करने और गलत तरीके से हुई मौत का जिम्मेदार बताया गया है। 

विज्ञापन

इमरजेंसी सेवाओं से पीड़ितों की जानकारी जुटाएंगे

us Family sues after 911 emergency calls went unanswered husband died due to negligence in usa
US Michigan family - फोटो : Social Media

ग्रीन के वकील जोनाथन मार्को ने डॉक्टरों के हवाले से बताया कि अगर इमरजेंसी सर्विस में उनकी शुरुआती कॉल उठा ली जाती तो स्टीफन की जान बच सकती थी। मार्को अब यह जानने की कोशिश में जुटे हैं कि इमरजेंसी सर्विस की लापरवाही की वजह से उस दौरान पूरे शहर में कितने लोगों को परेशानी हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed