{"_id":"5cb08577bdec22140559c361","slug":"unique-wedding-youth-will-marry-with-two-women-of-three-kids-bridegroom-one-two-bride","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूल्हा एक, दुल्हन दो और शादी से पहले ही बच्चे तीन, जानिए क्या है दिलचस्प मामला","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दूल्हा एक, दुल्हन दो और शादी से पहले ही बच्चे तीन, जानिए क्या है दिलचस्प मामला
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Fri, 12 Apr 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। मुंबई के पालघर के तलासरी में 22 अप्रैल को ये अनोखी शादी होने वाली है। इस शादी में दूल्हा एक है और दुल्हन दो है। यही नहीं, शादी से पहले ही इनके 3 बच्चे भी हैं।
2 of 6
- फोटो : Social Media
बता दें कि 26 वर्षीय युवक की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। युवक की शादी एक ही मंडप में होने जा रही है और शादी के लिए कार्ड भी छप गए हैं, जो लोगों में बांटे जा रहे है।
3 of 6
बेबी और रीना वापी के साथ संजय धागडा।
- फोटो : Social Media
दरअसल, सुतारपाडा निवासी संजय धागडा दो महिलाओं के साथ लिव-इन रिलेशन में रह चुका है और अब वह दोनों से शादी कर रहा है। संजय ऑटो चलाता है, उसका 10 साल से एक लड़की बेबी से अफेयर था। बिना शादी किए दोनों साथ में रहने लगे। बेबी घर में एक किराना की दुकान चलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : Social Media
जबकि कुछ दिन बाद उसकी स्कूल की एक दोस्त रीना वापी भी उसके साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगी। रीना वापी में एक कंपनी में नौकरी करती है। दोनों से संजय के तीन बच्चे हो गए। बच्चे बड़े होने लगे तो उसने अब दोनों से शादी करने का फैसला किया है। 22 अप्रैल को वह दोनों के साथ शादी करने वाला है।
विज्ञापन
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay.com
शादी के कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिसके बाद यह शादी चर्चाओं में है। लोगों से कुछ पूछने पर वह एक ही बात कहते हैं कि जब मियां बीबी राजी तो क्या करेंगे काजी? इस अनोखी शादी पर पुलिस का कहना है कि आदिवासी इलाकों में इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।