फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: शख्स ने अनोखे स्टाइल में गर्लफ्रेंड को किया शादी के लिए प्रपोज, फिर हुआ कुछ ऐसा

Wed, 21 Aug 2019 05:09 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 21 Aug 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
Unique marriage proposal Man propose his girlfriend at a beach by creating sand art
अनोखा मैरिज प्रपोजल - फोटो : Youtube/burnhamonsea

लोग अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं। कोई पहाड़ की ऊंची चोटी पर चला जाता है, तो कोई ऊंची इमारत पर चढ़कर अपना हाल-ए-दिल बयां करता है। लेकिन ब्रिटेन के स्टीफन काहिल नामक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड हीदी को शादी के लिए अनोखे स्टाइल में प्रपोज किया। 

Unique marriage proposal Man propose his girlfriend at a beach by creating sand art
अनोखा मैरिज प्रपोजल - फोटो : Youtube/burnhamonsea

दरअसल, स्टीफन अपने प्रपोज को यादगार बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अपने पसंदीदा हॉलीडे स्पॉट सोमरसेट के एक बीच पर सैंड आर्टिस्ट सिमोन बेक की मदद से 85 मीटर चौड़ा एक सैंड आर्ट बनवाया, जिस पर लिखा था 'विल यू मैरी मी हीदी'। 

Unique marriage proposal Man propose his girlfriend at a beach by creating sand art
अनोखा मैरिज प्रपोजल - फोटो : Youtube/burnhamonsea

हालांकि स्टीफन ने हीदी को इस बारे में कुछ भी नहीं बताया था। वह उसकी आंखें बंद करके उस जगह पर ले गए और धीरे से आंखें खोलने को कहा। हीदी ने जैसे ही आंखें खोली, सामने का नजारा देखकर वह हैरान रह गई। वो कुछ बोल पाती, इससे पहले ही स्टीफन हाथ में अंगूठी लिए घुटनों के बल बैठ गए और शादी के प्रपोज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Unique marriage proposal Man propose his girlfriend at a beach by creating sand art
अनोखा मैरिज प्रपोजल - फोटो : Youtube/burnhamonsea

स्टीफन ने बताया कि हीदी उस वक्त काफी भावुक हो गई थी। उसे अंदाजा भी नहीं था कि स्टीफन उसे शादी के लिए इस तरह से प्रपोज करेंगे। हालांकि स्टीफन और हीदी अक्सर छुट्टियां बिताने सोमरसेट जाते रहते थे, लेकिन हीदी को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि इस बार की छुट्टी उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत छुट्टी होगी। 

विज्ञापन
Unique marriage proposal Man propose his girlfriend at a beach by creating sand art
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हीदी ने स्टीफन का प्रपोजल स्वीकार कर लिया और शादी के लिए हां कर दी। फिर स्टीफन ने उन्हें अंगूठी पहना दी। अब दोनों शादी की तैयारियों में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed