फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: इस मंदिर में भगवान को चिट्ठी लिख रहे भक्त, मांग रहे हैं ऐसी मन्नतें, जानकर हो जाएंगे हैरान

Mon, 15 Nov 2021 11:55 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 15 Nov 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
karnataka hasanamba temple devotees writing letters to god seeking such wishes surprised to know
इस मंदिर में भगवान को चिट्ठी लिखकर ऐसी मन्नतें मांग रहे भक्त (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

भारत में कई प्राचीन मंदिर हैं जो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। इन मंदिरों के बारे में कहा जाता है कि यहां लोगों की मन्नतें पूरी हो जाती हैं। भारत के कर्नाटक राज्य में एक ऐसा ही मंदिर स्थित है। हासन जिले में स्थित इस प्राचीन मंदिर में हर साल हसनंबा महोत्सव लगता है। महोत्सव के दौरान यहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस साल भी यहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए भगवान को भक्त अजीबोगरीब पत्र लिख रहे हैं।



भगवान को लिखी गईं कई चिट्ठियां सोशल मीडिया पर किसी ने पोस्ट कर दी हैं जो वायरल हो गई हैं। यह मंदिर साल में सिर्फ एक बार एक हफ्ते के लिए खुलता है। इस बार श्रद्धालुओं के लिए यह मंदिर 28 अक्टूबर से 6 नवंबर तक खोला गया था।  यह मंदिर अपने चमत्कारों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यह मंदिर दीवाली के दौरान कुछ समय के लिए खोला जाता है। इसके बाद इसके कपाट एक साल तक के लिए बंद कर दिए जाते हैं। 

karnataka hasanamba temple devotees writing letters to god seeking such wishes surprised to know
इस मंदिर में भगवान को चिट्ठी लिखकर ऐसी मन्नतें मांग रहे भक्त (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

भगवान को लोगों ने ऐसे ऐसे पत्र लिखकर अपनी अरदास लगाई हैं जिसे पढ़ने के बाद आपको यकीन नहीं होगा। लोगों के लिखे अजीबोगरीब पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक भक्त ने अपने पत्र में लिखा है कि होलेनरसीपुरा निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को नया विधायक मिले। भगवान ऐसा करो कि वर्तमान विधायक के परिवार के हर किसी की चुनाव में हार हो जाए। आप यहां के लोगों को बचा लीजिए। 

karnataka hasanamba temple devotees writing letters to god seeking such wishes surprised to know
इस मंदिर में भगवान को चिट्ठी लिखकर ऐसी मन्नतें मांग रहे भक्त (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock


एक भक्त ने ऐसा पत्र लिखा है जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। भक्त ने पत्र लिखकर भगवान से मन्नत मांगी है कि उसके बड़े बेटे को खूबसूरत बीवी मिल जाए जबकि एक दूसरे भक्त ने पत्र में लिखा है कि उसे परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक मिल जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
karnataka hasanamba temple devotees writing letters to god seeking such wishes surprised to know
इस मंदिर में भगवान को चिट्ठी लिखकर ऐसी मन्नतें मांग रहे भक्त (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock


सोशल मीडिया पर इस तरह की कई चिट्ठियां वायरल हो रही हैं। एक चिट्ठी में एक भक्त ने लिखा है कि उसके घर के पास स्थित सड़क के गड्ढे ठीक हो जाएं। एक भक्त ने लिखा है कि उसकी मनोकामना पूरी हो जाएगी, तो वह मंदिर में5000 रुपये चढ़ाएगा। 

विज्ञापन
karnataka hasanamba temple devotees writing letters to god seeking such wishes surprised to know
इस मंदिर में भगवान को चिट्ठी लिखकर ऐसी मन्नतें मांग रहे भक्त (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

जानिए कब हुआ था मंदिर का निर्माण 

माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण होयसला वंश के दौरान हुआ होगा। मंदिर के इतिहास के बारे में कोई दस्तावेज नहीं है। होयसला शासनकाल के दौरान कर्नाटक में हासन सबसे बड़ा शहर था। हसनंबा मंदिर को हासन की अधिष्ठात्री देवी मंदिर के तौर पर जाना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed