रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खतरनाक मोड़ ले चुका है। दोनों देशों के बीच 24 फरवरी से शुरू हुआ युद्ध खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। रूस के हमले से यूक्रेन में तबाही मची हुई है। इन हमलों में 1500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन के दावे के मुताबिक, इस युद्ध में रूस के सैनिक भी मारे गए हैं। इस जंग के बीच यूक्रेन के एक किसान की किस्मत खुल गई है। इस किसान की स्टोरी सोशल मीडिया पर हो रही है।
बना अरबों का मालिक
रूस के हमले के दौरान एक यूक्रेन का किसान घूमने के लिए जंगल में गया था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब किसान जगंल से बाहर आया, तो वह 15 अरब रुपये का मालिक बन गया था। जंगल के अंदर किसान को रूस की सेना का एक टैंक मिला जिसको उसने लूट लिया। यह किसान रूस के मिलिट्री टैंक को चुराकर अरबों का मालिक बन गया है।
2 of 5
यूक्रेन का किसान बना अरबों का मालिक!
- फोटो : Twitter @oryxspioenkop
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में किसान टैंक की सवारी करता हुआ दिख रहा है। जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, तो इस दौरान गरीब किसान जंगल में गया था। वह जंगल से अरबों की कीमत का एक टैंक लेकर बाहर आया।
3 of 5
यूक्रेन का किसान बना अरबों का मालिक!
- फोटो : Twitter @kemal_115
इस टैंक से मिसाइल के जरिए हमला किया जा सकता है। शख्स का कहना है कि यह टैंक उसका है जिसे उसने अपने घर के बाहर खड़ा किया हुआ है। ट्विटर पर ओरिक्स नाम के अकाउंट से किसान की खबर को शेयर किया गया है।
4 of 5
यूक्रेन का किसान बना अरबों का मालिक!
- फोटो : Twitter @kemal_115
इस खबर में बताया गया है कि किसान का नाम इगोर है जो हर दिन सुबह जंगल में घूमने जाता था। एक दिन सुबह जब जंगल से घूमकर आया, तो वह रशियन आर्मी के 9K330 Tor SAM टैंक को लेकर आया। यह टैंक उसको जंगल में लावारिस मिला था। इसके बाद गरीब किसान अरबपति बन गया। इगोर ने जिस टैंक को पाया है उसका नाम 'द टोर' है। इस टैंक का निर्माण सोवियत यूनियन में किया गया है जो काफी शक्तिशाली है।
5 of 5
यूक्रेन का किसान बना अरबों का मालिक!
- फोटो : Twitter @kemal_115
ताकतवर टैंक है द टोर
यह टैंक बेहद ताकतवर है। यह किसी भी मौसम में दुश्मन की हालत खराब कर सकता है। इससे मीडियम और शार्ट रेंज में जमीन से हवा में मिसाइल से हमला किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल कर हेलीकाप्टर, फाइटर जेट, मिसाइल को तबाह कर सकते हैं।