दुनियाभर में लोग नाॅनवेज खाना पंसद करते हैं। कई लोग बाहर से मटन और चिकन मंगाकर खाते हैं। अब इस बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। यह मामला चिकन उत्पादों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध केएफसी से जुड़ा है। ब्रिटेन की रहने वाली एक महिला ने केएफसी से हॉट विंग्स मंगाया था, लेकिन महिला ने जैसे ही डिब्बा खोला तो उसके होश उड़ गए।
महिला ने जैसे ही डिब्बा खोला, तो उसके अंदर से चिकन का कटा हुआ पूरा सिर निकला जिसे देखने के बाद वह हैरान हो गई। इसके बाद नाराज महिला ने तुरंत इसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जिसके बाद यह खबर वायरल हो गई। महिला ने जो फोटो शेयर की है उसमें चिकन की आंखें और चोंच साफ-साफ दिखाई दे रही है। यह देखने के बाद हर इंसान हैरान है कि ऐसा कैसे हो सकता है। आईए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है...
2 of 4
KFC हॉट विंग में निकला चिकन का पूरा सिर
- फोटो : iStock
यह तस्वीर इतनी भयानक है जिसे देखने के बाद शायद आप चिकन खाना छोड़ देंगे। ट्विटर पर Takeaway Trauma नाम के अकाउंट से इस फोटो को शेयर किया गया है। इसके साथ लिखा गया है कि गैब्रिएल ने ही केएफसी से हॉट विंग मील मंगाया था जिसमें चिकन का सिर निकला। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
3 of 4
KFC हॉट विंग में निकला चिकन का पूरा सिर
- फोटो : iStock
कंपनी ने दी सफाई
सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद केएफसी ने अपनी सफाई दी है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने इस मामले को देखा तो वो चौंक गए। कंपनी ने महिला को रेस्टोरेंट्स में परिवार के साथ आने का निमंत्रण दिया है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि इस मामले को गंभीरत से लिया है और कोशिश होगी आगे से ऐसी गलती ना हो।
4 of 4
KFC हॉट विंग में निकला चिकन का पूरा सिर
- फोटो : iStock
इसके अलावा कंपनी ने महिला से कहा है कि रेस्टोरेंट्स आकर हमारी टीम से मिल सकती हैं और अपनी आंखों से किचन के पूरे प्रोसेस को देख सकती हैं कि हम कैसे चिकन बनाते हैं।