फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alien News: यूएफओ कैंपेनर का चौंकाने वाला दावा, मिली थी 10 एलियंस की लाश, चर्च और पोप ने छिपाई जानकारी

Thu, 15 Aug 2024 01:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 15 Aug 2024 01:52 PM IST
विज्ञापन
Ufo Campaigner Steve Bassett Claim Church And Pope Hiding Alien Secrets Alien News in Hindi
यूएफओ कैंपेनर का एलियंस को लेकर चौंकाने वाला दावा - फोटो : Istock

Alien News: दुनियाभर में समय-समय पर एलियन को लेकर चर्चा होती रहती है। वैज्ञानिक सालों से परग्रही जीवन की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। इसके बावजूद आए दिन लोग एलियन को लेकर कई तरह का दावा करते हैं। अब इस बीच एक यूएफओ कैंपेनर ने चौंकाने वाला दावा किया है, जिनका नाम स्टीव बैसेट है। उनका दावा है कि कैथोलिक चर्च को यूएफओ के बारे में जानकारी थी, जिसे लंबे समय तक छिपाया गया। उन्होंने आगे कहा कि अगर जांच की जाती है, तो उनके अभिलेखागार में छिपे साक्ष्यों का दस्तावेजीकरण मिल जाएगा। 



स्टीव बैसेट ने एक मीडिया से बातचीत में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि चर्च के धार्मिक चित्रों में एलियंस के अस्तित्व का संकेत मिलता है। कैथोलिक चर्च को इस विषय के बारे में सैकड़ों साल पहले से ही पता है। उनका कहना है कि सदियों से चर्च के ज्ञान के बारे में बहुत सी असाधारण जानकारी वेटिकन लाइब्रेरी और अभिलेखागार में बंद है। स्टीव ने दावा किया कि पृथ्वी पर एक यान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिससे कम से कम 10 एलियंस बरामद किए गए थे।
 

Ufo Campaigner Steve Bassett Claim Church And Pope Hiding Alien Secrets Alien News in Hindi
यूएफओ कैंपेनर का एलियंस को लेकर चौंकाने वाला दावा - फोटो : Istock

बीते साल पूर्व अमेरिकी खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश ने एलियंस के जीवन को लेकर कई दावे किए थे। अब इन दावों के बाद स्टीव बैसेट ने यह टिप्पणी की है। ग्रुश का दावा था कि अमेरिका के पास यूएफओ के पूरी तरह बरकरार टुकड़े हैं। स्टीव ने यह भी दावा किया कि इटली ने 1933 में मुसोलिनी के शासनकाल के समय उन यूएफओ में से एक को खोजा था। बैसेट ने कहा कि ग्रुश के आश्चर्यजनक दावों ने कई लोगों को हैरत में डाल दिया, जिन्होंने इस कहानी के बारे में कभी नहीं सुना था। अभी तक के मामूली सबूत हैं और दावों की जांच की जरूरत होगी।

Ufo Campaigner Steve Bassett Claim Church And Pope Hiding Alien Secrets Alien News in Hindi
यूएफओ कैंपेनर का एलियंस को लेकर चौंकाने वाला दावा - फोटो : Istock

अमेरिका को पहले है जानकारी

स्टीव ने कहा कि जांच की जाती है, तो यह पता चल जाएगा कि अमेरिका की सरकार को 1947 की प्रसिद्ध रोसवेल घटना से बहुत पहले ही एलियंस के बारे में जानकारी थी। अब विशेषज्ञ वेटिकन अपोस्टोलिक अभिलेखागार तक पहुंचने और जानकारी को उजागर करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें दावों को साबित करने के लिए 50 मील और हजारों साल के रिकॉर्ड की खोज करने के लिए चर्च के सर्वोच्च शासी निकाय होली सी से प्रवेश की इजाजत चाहिए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ufo Campaigner Steve Bassett Claim Church And Pope Hiding Alien Secrets Alien News in Hindi
यूएफओ कैंपेनर का एलियंस को लेकर चौंकाने वाला दावा - फोटो : Istock

बैसेट का कहना है कि आखिरकार चर्च शोधकर्ताओं को अंदर जाने की इजाजत देगा, लेकिन तभी होगा जब अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से औपचारिक रूप से एलियंस के अस्तित्व का खुलासा कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रूश के दावे को लेकर कुछ सवाल खड़े हुए हैं। सवाल यह है कि वास्तव में इसे किसने पाया? वह क्या प्रक्रिया थी जिसके जरिए यह हमारे पास पहुंचा और कैथोलिक चर्च की इसमें क्या भूमिका थी?

Optical Illusion: तस्वीर में छिपकर बैठा है तेंदुआ, जीनियस हैं तो 15 सेकेंड में खोजकर दिखाएं

Haunted Railways Station: भारत का भूतिया रेलवे स्टेशन, जहां रेल पटरी पर दौड़ती थी चुड़ैल! 42 साल तक था बंद

विज्ञापन
Ufo Campaigner Steve Bassett Claim Church And Pope Hiding Alien Secrets Alien News in Hindi
यूएफओ कैंपेनर का एलियंस को लेकर चौंकाने वाला दावा - फोटो : Istock

अमेरिकन कॉस्मिक: यूएफओ, धर्म, प्रौद्योगिकी किताब की लेखिका प्रोफेसर डायना वाल्श पासुल्का का कहना है कि वेटिकन अभिलेखागार अलौकिक घटनाओं की रिपोर्ट से भरे हैं, उदाहरण के तौर पर नन को चमकते हुए गोले दिखाई देना। ऐतिहासिक रिकॉर्ड ऐसी घटनाओं से भरा पड़ा है। वेटिकन अपने अभिलेखागार को डिजिटल बनाने की प्रयास कर रहा है। इसकी वजह से वे अलौकिक घटनाओं को प्राथमिकता नहीं दे रहे हैं। 1800 के दशक में ननों को परेशान करने वाली गोलाकार वस्तुओं को प्राथमिकता नहीं दे रहे हैं। प्रोफेसर डायना वाल्श पासुल्का ने 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed