फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के इस इलाके के समुद्र में हो रहा है चमत्कार, जानिए क्या है राज

Tue, 22 Oct 2019 07:16 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 22 Oct 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
two oceans meet but do not mix in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

समुद्र की बात की जाए तो यह किसे पसंद नहीं है। समुद्र किनारे बीच पर मस्ती करना या फिर रेत का टीला बनाना सभी को पसंद होता है। ज्यादातर लोगों की समुद्र से कई तरह की खास यादें जुड़ी होती हैं। लेकिन इसके अलावा अगर समुद्र से जुड़ी किसी तरह की जानकारी के बारे में बात की जाए तब हमें समझ आता है कि असल में हम समुद्र के बारे में कितना कम जानते हैं। आंकड़ों और विशेषज्ञों के अनुसार अभी तक समुद्र के बारे में सिर्फ 20% ही जानकारी जुटाई जा सकी है। चारों तरफ से समुद्र से घिरे होने के वाजूद भी हम इसके बारे में बहुत कम जानते हैं। समुद्र खुद में कई तरह के राज समेटे हुए है और इन्हीं राजों में से एक खास राज से परदा उठ चुका है।

two oceans meet but do not mix in hindi
दो रंगों का महासागर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल बात यह है कि समुद्र में एक जगह ऐसी भी है जहां दो अलग रंगों के महासागर मिलते तो हैं लेकिन इनका पानी आपस में मिक्स नहीं होता है। दोनों महासागरों के अलग-अलग रंग को साफ देखा जा सकता है। अलास्का की खाड़ी में हिन्द महासागर और प्रशांत महासागर मिलते हैं, लेकिन इनका पानी आपस में मिश्रित नहीं होता। जी हां ये सच है, दोनों महासागरों के आपस में मिलने के बावजूद इनका पानी आपस में नहीं मिलता।

two oceans meet but do not mix in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इन महासागरों पर हुए कई बार के गहन शोध के बात वैज्ञानिकों ने इस बात का पता लगा लिया है कि आखिर रंग के इस अंतर और पानी के आपस में न मिलने के पीछे का कारण क्या है। ग्लेशियर से निकलने वाले पानी का रंग नीला और महासागरों से आने वाला पानी गहरा नीला होता है। इसलिये ये अंतर आसानी से देखा जा सकता है। दोनों महासागरों के पानी के आपस में मिक्स न होने के पीछे का कारण खारे और मीठे पानी का घनत्व, तापमान, और लवणता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
two oceans meet but do not mix in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कुछ लोगों का मानना ये भी है कि जब विभिन्न घनत्व वाले पानी में सूर्य की किरणें पड़ती हैं तो पानी का रंग बदलता है। इस वजह से दोनों सागरों के मिलने पर अलग-अलग रंग दिखायी देते हैं, जिसकी वजह से ऐसा लगता है कि दोनों का पानी आपस में मिक्स नहीं हो रहा है। इसके अलावा ये भी माना जाता है कि ग्लेशियर से बने सागर का पानी मीठा और समुद्र का पानी खारा होता है और जब ये दोनों महासागर मिलते हैं तो इस अंतर के कारण झाग की एक दीवार बन जाती है और अलग-अलग घनत्व के कारण ये दोनों सागरों का पानी आपस में मिल नहीं पाता।

विज्ञापन
two oceans meet but do not mix in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यह नजारा देखने में जरूर अजीब या अचंभित करने वाला लगता हो लेकिन असल में वैज्ञानिक खोज से पहले भी पानी के आपस में ना मिलने के कारण के पीछे कई तरह की मान्यताएं थीं। कुछ लोग इसे चमत्कार तो कुछ इसे धार्मिक मान्यताओं से जोड़ कर भी देखते थे। कुछ का मानना यह है कि पानी के आपस में न मिलने का संबंध पानी के वर्टिकल स्तरीकरण से होता है। लोग हमेशा कहते हैं कि मेल हमेशा ही खूबसूरत होता है लेकिन जिन लोगों ने इन दो महासागरों के न मिलने की घटना को अपनी आंखों से देखा है वह जानते हैं कि यह कहावत हर जगह फिट नहीं बैठती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed