{"_id":"5daeb7088ebc3e01665e6148","slug":"bangladesh-mp-hired-8-look-alikes-for-uni-exam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीए की परीक्षा में सांसद ने अपनाया नकल का हैरान करने वाला तरीका, खुलासे से देश में मचा हड़कंप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
बीए की परीक्षा में सांसद ने अपनाया नकल का हैरान करने वाला तरीका, खुलासे से देश में मचा हड़कंप
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Tue, 22 Oct 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्कूलों और कॉलेजों में होने वाले परीक्षा से आप जरूर गुजरे होंगे। इसके अलावा आप परीक्षा में होने वाले नकल के बारे में भी खूब सुना होगा। समय के साथ-साथ ये नकल करने वाले भी आधुनिक होते जा रहे हैं। परीक्षा में नकल करने के लिए अब बाजार में एक से बढ़कर उपकरण मौजूद हैं, जिससे ये काम और सुगम हो गया है। लेकिन बांग्लादेश से परीक्षा में नकल का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। और इस नकल का आरोपी कोई आम आदमी नहीं बल्कि उस देश के एक प्रतिनिधि हैं।
2 of 6
सांसद तमन्ना नुसरत
- फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश में इस नकल के आरोपी वहां की मौजूदा सत्तारूढ़ दल की सांसद तमन्ना नुसरत हैं। तमन्ना ने विश्वविद्यालय में परीक्षा देने के लिए हमशक्लों का इस्तेमाल किया। विश्वविद्यालय को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई तो तत्काल कार्रवाई करते हुए तमन्ना को बर्खास्त कर दिया। तमन्ना अपनी जगह परीक्षा दिलाने के लिए 8 हमश्कलों का प्रयोग किया और इसके बदले में उन्हें मोटी रकम दिया था।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
परीक्षा में होने वाले इस नकल का खुलासा बांग्लादेश के ही एक प्रतिष्ठित टीवी चैनल ने किया। जब इस चैनल के प्रतिनिधि परीक्षा हॉल में प्रवेश किए तो उनका सामना नुसरत की जगह परीक्षा दे रही उनकी हमशक्ल से हुआ। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पूरे बांग्लादेश में हंगामा मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सांसद तमन्ना नुसरत
- फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश के इस टीवी चैनल को अपने सुत्रों से पहले ही पता चल गया था कि तमन्ना ने अपनी जगह परीक्षा देने के लिए 8 हमशक्ल महिलाओं की भर्त्ती कर रखा है। चैनल ने इस काम का भंडाफोड़ करने के लिए प्लान बनाया। इस चैनल के प्रतिनिधि उस परीक्षा हॉल में पहुंचे, जहां सांसद तमन्ना नुसरत की हमशक्ल परीक्षा दे रही थी। जब उससे सवाल-जवाब किए गए तो सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन
5 of 6
बांग्लादेश ओपन यूनिवर्सिटी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बांग्लादेश ओपन यूनिवर्सिटी से तमन्ना नुसरत बैचलर ऑफ आर्ट्स यानी बीए का कोर्स कर रही हैं। इसके अलावा भी वो कुछ प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं। वहां के एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विश्वविद्यालय के कई अधिकारियों को यह बात पहले से पता थी लेकिन सच्चाई जानते हुए भी वो चुप रहें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।