Weird News: अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि पेड़-पौधों में भी जान होती है। वो भी इंसानों की तरह सांस लेते हैं, लेकिन उनकी कटाई करते समय लोग यह बात भूल जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा पेड़ जिसे काटने पर इंसानों की तरह खून निकलता है?
आपको जरूर यह काल्पिनक लग रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। आज हम आपको उस पेड़ के बारे में बताएंगे, जिसे काटने पर इंसानों की तरह की खून निकलता है। ज्यादातर लोगों को इस पेड़ के बारे में पता भी नहीं है, लेकिन जिन लोगों को इस पेड़ के बारे में पता है, वो इस जादुई मानते हैं।
2 of 5
इस पेड़ को काटने पर बहता इंसानों जैसा खून, माना जाता है जादुई
- फोटो : Adobe Stock
यह अनोखा पेड़ दक्षिण अफ्रीका में पाया जाता है, जिसे 'ब्लडवुड ट्री' के नाम से जाना जाता है। इस और भी कई नामों से लोग जानते हैं, जैसे- किआट मुकवा, मुनिंगा। इसका वैज्ञानिक नाम 'सेरोकारपस एंगोलेनसिस' है। यह अनोखा पेड़ मोजाम्बिक, नामीबिया, तंजानिया और जिम्बाब्वे जैसे देशों में भी पाया जाता है।
3 of 5
इस पेड़ को काटने पर बहता इंसानों जैसा खून, माना जाता है जादुई
- फोटो : Adobe Stock
'ब्लडवुड ट्री' को सिर्फ काटने पर ही खून नहीं निकलता है। इसकी अगर डाली टूट भी जाए तो भी उस जगह से खून निकलने लगता है। दरअसल, यह गहरे लाल रंग का एक तरल पदार्थ होता है, जो देखने में बिल्कुल खून जैसा होता है।
Viral Video: पागलों की तरह शिकार ढूंढ रहा था भूखा बाघ, जान बचाने के लिए 4 घंटे तक पेड़ से चिपका रहा लड़का
4 of 5
इस पेड़ को काटने पर बहता इंसानों जैसा खून, माना जाता है जादुई
- फोटो : Adobe Stock
इस अनोखे पेड़ की लंबाई 12 से 18 मीटर तक होती है। पेड़ के ऊपर पत्तों और टहनियों का आकार इस तरीके से बना होता है जैसे वहां कोई छतरी लगी हो। इसके पत्ते काफी घने होते हैं और इसपर पीले रंग के फूल खिलते हैं। इसकी लकड़ी से काफी महंगे-महंगे फर्नीचर बनाए जाते हैं। इसकी लकड़ी की खासियत है कि वो आसानी से मुड़ जाती है और ज्यादा सिकुड़ती भी नहीं।
Viral Video: कोबरा के साथ मस्ती-मजाक कर रहा था शख्स, तभी सांप ने फन फैलाते हुए मुंह पर डस लिया, फिर जो हुआ...
5 of 5
इस पेड़ को काटने पर बहता इंसानों जैसा खून, माना जाता है जादुई
- फोटो : Adobe Stock
लोग इसे जादुई पेड़ भी मानते हैं, क्योंकि इसका इस्तेमाल दवाई के रूप में भी किया जाता है। यह इंसानों के खून संबंधी बीमारियों को ठीक कर देता है। इसमें दाद से लेकर आंखों की परेशानी, पेट की समस्या, मलेरिया और गंभीर चोटों को भी ठीक करने की ताकत है।