दुनिया में ऐसी कई सारी जगहें हैं जो अपने निर्माण के लिए जानी जाती हैं। लोग इन्हें देखने के लिए देश-विदेश भी आते हैं। इन जगहों में इमारत, सड़क, पुल या फिर सुरंग जैसी जगहें होती हैं। ताजमहल, पीसा की मीनार, एफिल टावर, बुर्ज खलीफा ऐसी ही कुछ इमारते हैं जो अपनी बनावट के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। ब्रिटेन में ऐसी ही एक मशहूर जगह है लिंकन का हाई ब्रिज जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यह ब्रिज करीब साढ़े आठ सौ सालों से अपने निर्माण के लिए जाना जाता है। इस ब्रिज का निर्माण साल 1160 AD में हुआ था। इस ब्रिज में बने छेद को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस ब्रिज की खास बात इसके बने छेद में थी, लेकिन अब लोगों को इसकी सच्चाई का पता चल चुका है। आइए जानते हैं कि आखिर इस छेद की सच्चाई क्या है ?
अजब-गजब: इस ब्रिज को देखने के लिए दूर-दूर से आते थे लोग, सच्चाई जानकर लोगों के उड़े होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यकालीन युग में लिंकन के हाई ब्रिज का निर्माण हुआ था। ये ब्रिज ब्रिटेन के सबसे पुराने निर्माणों में से एक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस ब्रिज में जो छेद है वो ऐतिहासिक है। ये ब्रिटेन के इतिहास से जुड़ा हुआ ब्रिज है। अब तक इस ब्रिज को लाखों लोगों ने देखा है और इसके इतिहास को भी जाना है। मगर, वहीं अब इस ब्रिज पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का ऐसा कहना है कि ब्रिज में बना छेद किसी भी प्रकार से ऐतिहासिक नहीं है और इसे लेकर लोगों में भ्रम पैदा किया गया है। ये मात्र एक साधारण सा छेद है जो किसी भी ब्रिज में बनाया जाता है।
इस ब्रिज के बारे में सबसे पहले एक पर्यटक ने इसकी तस्वीर साझा करते हुए अपने अनुभव को भी बताया। उसने बताया कि जब वो इस ब्रिज को देखने गया तो उसे ऐसा महसूस हुआ कि इस ब्रिज में जो छेद बना है उसमें ऐसा कुछ भी खास नहीं है। इस छेद को लोगों ने बेवजह ही मशहूर कर दिया है और लोग इसे ग्लोरी होल बिना किसी ऐतिहासिक कारण के कहते हैं।
पर्यटक ने आगे बताया कि इस ब्रिज के ऊपर कुछ दुकानें बनी हुई हैं। जब आप इस होल को देखने के लिए नाव में बैठकर नदी क्रॉस करते हैं तो आपको ऐसा कुछ भी नहीं दिखाई देगा जिसकी उम्मीद आप करते हैं। न ही आपको इसके अंदर कोई गुप्त दरवाजा दिखाई देगा और न ही कोई गुप्त रास्ता। विधम नदी के ऊपर बने हुए इस ब्रिज का उपयोग किसी भी खास काम के लिए नहीं हुआ था।
वैसे ये ब्रिज ब्रिटेन के सबसे पुराने पुलों में से एक है। अब जब ये सच्चाई तस्वीरों के माध्यम से सामने आई है तो जिन लोगों ने ब्रिज को देखा है। उन्होंने भी अपनी सहमति जताते हुए माना है कि वाकई में इस ब्रिज का कोई ऐतिहासिक महत्व नहीं है। ये देखने में खूबसूरत दिखाई देता है और इसका निर्माण हुए काफी साल बीत गए हैं। अंदर से देखने पर ये आम ब्रिज की तरह ही दिखाई देगा।