फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weird Laws: कुत्ते घुमाने से लेकर-बिकनी पहने तक, बड़े अजीबो-गरीब हैं इन देशों के कानून

Fri, 24 Nov 2023 04:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 24 Nov 2023 04:30 PM IST
विज्ञापन
weird laws all over the world know duniya ke ajeebo gareeb kanoon in hindi
टॉयलेट को लेकर कानून - फोटो : Twitter

Weird Laws Around the World: लोगों के लिए सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर देश के अपने कानून होते हैं। हर किसी को उनका पालन करना होता है। पर क्या आप जानते हैं कि कुछ देशों में काफी अजीबो-गरीब कानून भी हैं और लोग वर्षों से उनका पालन भी करते आए हैं। कहीं घूमने-टहलने को लेकर कानून हैं तो कहीं कसम खाने को लेकर। कुछ देशों में जम्हाई लेने और सोने को लेकर सख्त कानून हैं तो कहीं बिकनी पहनने को लेकर।



इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ हैरत भरे नियम कानूनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें से कुछ तो आपको चकित कर देंगी।

weird laws all over the world know duniya ke ajeebo gareeb kanoon in hindi
यूएई के कानून - फोटो : ANI

नहीं खा सकते किसी की कसम

यूनाइटेड अरब एमिरेट्स (यूएई) अपने कानूनों के लेकर काफी सख्त देशों में से एक माना जाता है। पर यहां भी कुछ बहुत ही अजीबो-गरीब से कानून हैं। ऐसा ही एक कानून है-कसम खाने को लेकर, यहां किसी व्यक्ति की अगर कसम खाते आपको पकड़ लिया गया तो इसके कारण जेल तक की भी सजा हो सकती है। दरअसल किसी की कसम खाने को यहां शख्स की इज्जत घटाने से जोड़कर देखा जाता है। 

weird laws all over the world know duniya ke ajeebo gareeb kanoon in hindi
बीच पर पहनावे को लेकर कानून - फोटो : istock

पहनावे को लेकर कानून

बीच पर आपने लोगों को बिकनी पहने हुए जरूर देखा होगा, लेकिन बार्सिलोना में इसको लेकर भी कुछ अलग से नियम कानून हैं। यहां के नियमों के अनुसार यहां बीचेस पर तो बिकनी पहन सकते हैं, पर अगर शहर के किसी अन्य हिस्से में आपको किसी ने बिकनी में देख लिया तो ये उस व्यक्ति को मुसीबतों में भी डाल सकत है। इसके एवज में उससे मोटी फाइन ली जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weird laws all over the world know duniya ke ajeebo gareeb kanoon in hindi
कुत्ते पालने को लेकर कानून - फोटो : pixabay

कुत्तों को घुमाने का कानून

अगर आपने कुत्ते पालते हैं तो ये निश्चित ही आपका व्यक्तिगत चयन है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुत्तों को पालने और उसे घुमाने को लेकर इटली में कुछ खास कानून हैं। यहां के शहर तुरीन में अगर आपने कुत्ते पाले हैं तो उसे दिन में तीन बार घुमाना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया तो इससे आपको जेल भी हो सकती है। 

विज्ञापन
weird laws all over the world know duniya ke ajeebo gareeb kanoon in hindi
फ्लश करने को लेकर नियम - फोटो : Pixels

रात में नहीं कर सकते फ्लश

टॉयलेट के इस्तेमाल के बाद फ्लश करने को लेकर भी एक देश है जहां के नियम और कायदे काफी आश्चर्यजनक हैं। स्विट्जरलैंड ऐसा ही देश है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां फ्लश करने को लेकर एक समय निर्धारित किया गया है। रात के 10 बजे के बाद आप फ्लश करते हैं और इसकी आवाज से अगर पड़ोसियों को दिक्कत होती है तो इसको लेकर कार्यवाई की जा सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed