फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Titanic Mystery: 100 साल बाद भी कोई नहीं जान पाया क्यों डूबा था टाइटैनिक, चार रहस्यों में उलझी है दुनिया

Fri, 23 Jun 2023 02:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 23 Jun 2023 02:42 PM IST
विज्ञापन
Titanic Mystery: secrets related to the titanic which are still buried in atlantic ocean know the derails
Titanic Mystery - फोटो : iStock

Titanic Submersible Missing: अटलांटिक महासागर में 111 साल पहले टाइटैनिक जहाज डूब गया था। दावा किया जाता था कि यह जहाज कभी भी समुद्र में नहीं डूबेगा, लेकिन  आइसबर्ग से टकराने के बाद समुद्र में समा गया। अब एक बार फिर टाइटैनिक की चर्चा हो रही है। दरअसल, टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी अटलांटिक महासागर में लापता हो गई  थी। अब OceanGate ने पनडुब्बी में सवार सभी पांचों लोगों की मौत की पुष्टि की है। 



अब इस हादसे के बाद कुछ लोग इस एडवेंचर्स की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस स्थान को कब्रगाह माना जाना चाहिए, लेकिन उसे दिखाने लोगों को ले जाया जा रहा है। कुछ लोगों ने इस तरह के एडवेंचर्स ट्रैवल को सुसाइड मिशन बताया है। अटलांटिक महासागर में डूबे टाइटैनिक जहाज की करीब 111 साल से चर्चा हो रही है। टाइटैनिक जहाज के चार रहस्यों से आज तक कोई पर्दा नहीं उठ पाया है। आज हम आपको उन रहस्यों के बारे में बताते हैं।
 

Titanic Mystery: secrets related to the titanic which are still buried in atlantic ocean know the derails
Titanic Mystery - फोटो : iStock

अटलांटिक महासागर में डूबने वाला टाइटैनिक जहाज हादसे के वक्त 41 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा था। इंग्लैंड के साउथम्पैटन से अमेरिका के न्यूयार्क की यात्रा पर जा रहा टाइटैनिक साल 1912 में 14 और 15 अप्रैल की रात अटलांटिक महासागर में डूबा था। इस हादसे में करीब 1500 लोगों की मौत हो गई थी। टाइटैनिक के डूबने को अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हादसा माना जाता है। 
 

Titanic Mystery: secrets related to the titanic which are still buried in atlantic ocean know the derails
Titanic Mystery - फोटो : iStock

सितंबर 1985 में टाइटैनिक जहाज के मलबे को खोजा गया था। अटलांटिक महासागर में समुद्रतल से 2600 फीट नीचे मिला था। अमेरिका और फ्रांस ने इसे खोजने का काम किया था। अमेरिकी नौसेना की इसे खोजने में अहम भूमिकी थी। कनाडा के सेंट जॉन्स के दक्षिण में 700 किलोमीटर दूर और अमेरिका के हैलिफोक्स से 595 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में मलबा पाया गया था। दो टुकड़ों में जहाज मिला था और दोनों एक दूसरे से 800 मीटर दूर पड़े थे और आसपास भारी मात्रा में मलबा पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Titanic Mystery: secrets related to the titanic which are still buried in atlantic ocean know the derails
Titanic Mystery - फोटो : iStock


क्यों डूबा जहाज?

दुनिया के सबसे बड़े जहाज टाइटैनिक के बारे में कहा जाता है कि वह कभी नहीं डूब सकता है। हालांकि एक्सपर्ट के आधार पर तैयार की गई बीबीसी की रिपोर्ट में कई जानाकारियों दी गई हैं। इसमें बताया गया है कि टाइटैनिक को बनाते वक्त उसके अंदर कुछ खास तरह के कंपार्टमेंट को बनाया गया था। इससे अगर किसी भी वजह से जहाज का एक हिस्सा डूब जाता है, तो भी उसका एक भाग नहीं डूबेगा। लेकिन इस तरह जहाज को डिजाइन करने के बाद भी वह कैसे डूबा? इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक आज तक पता नहीं लगा पाए। कई थ्योरी में कहा जाता है कि जहाज के मुख्य हिस्से में आधी लंबाई तक सुराख हो गया था जिसकी वजह से टाइटैनिक डूब गया। 


Titanic: अंदर से ऐसी दिखती है टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी, बैठने के लिए नहीं है कोई सीट
 

विज्ञापन
Titanic Mystery: secrets related to the titanic which are still buried in atlantic ocean know the derails
Titanic Mystery - फोटो : iStock

इस वजह से गई लोगों की जान

रिपोर्ट्स मुताबिक, अटलांटिक महासागर में ज्यादा स्पीड में जहाज चलने पर सम्मान मिलता है। इसमें एक ब्ल्यू बैंड दिया जाता है। कई रिपोर्टेस में इस बात का दावा किया जाता है कि टाइटैनिक भी इस सम्मान का हकदार था। इसकी वजह से ब्लू बैंड को पाने के लिए अटलांटिक में उसकी स्पीड को बढ़ा दिया गया था। टाइटैनिक साउथेम्प्टन से न्यूयार्क तक अपनी पहली यात्रा पर था। टाइटैनिक की स्पीड को लेकर भी सवाल खड़े किए जाते हैं।

Pakistan Video: पाकिस्तान में बुर्का पहने लड़कियों ने पुलिस वालों को लाठी डंडे से जमकर पीटा, वीडियो वायरल
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed