यूके के रहने वाले चिस होर्सले ने गर्म लावा के अंदर बैठकर फोन करने का जांबाज कदम उठाया है। वह ऑस्ट्रेलिया की इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर-टीवीएल के लिए काम करता है। अपनी कंपनी के एक विज्ञापन की शूटिंग करने के लिए उसने ऐसा खतरनाक कदम उठाया है। इसकी खतरनाक तस्वीरों को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
लावा के अंदर बैठकर करता रहा फोन, ये है असली दिलवाला
24 वर्षीय चिस होर्सले ने इस विज्ञापन की शूटिंग साउथ पेसिफिक के एक चट्टान पर की है जिसके अंदर से तेजी से गर्म लावा निकल रहा है। यह एम्ब्रिम आईलैंड पर बने ज्वालामुखी के फटने से हुआ है।
लावा के अंदर बैठकर करता रहा फोन, ये है असली दिलवाला
विज्ञापन में दिखाया गया है कि ज्वालामुखी के फटने से उसके अंदर से बड़ी ही तेजी के साथ गर्म लावा निकल रहा है और चिस इस हालात में भी अपने फोन कॉल पर व्यस्त है। लावा की गर्मी का फोन के नेटवर्क पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
लावा के अंदर बैठकर करता रहा फोन, ये है असली दिलवाला
चिस का कहना है कि उसे इन सब चीजों से बिल्कुल डर नहीं लगता। ये उसका शौक है। वह इस तरह के डरावने एडवेंचर करता रहता है और आगे भी करता रहेगा।